व्यवहार

व्यवहार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - व्योहार, व्यौहार, ब्यौहर, ब्योहर, ब्यवहर, बेवहर

व्यवहार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्रिया, कार्य, काम
  • आपस में एक-दूसरे के साथ बरतना, बर्ताव

    उदाहरण
    . हमारा उनका इस तरह का व्यवहार नहीं है।

  • प्रथा, रीति, रस्म
  • व्यापार, रोज़गार
  • संबंध
  • लेन-देन का काम, महाजनी
  • रुपए-पैसे का लेन-देन
  • झगड़ा, विवाद
  • सामाजिक संबंधों में औरों के साथ किया जाने वाला आचरण

    उदाहरण
    . उसका व्यवहार अच्छा नहीं है ।

  • न्याय
  • किसी वस्तु या बात को उपयोग में लाए जाने की क्रिया या भाव
  • शर्त, पण
  • स्थिति
  • दो पक्षों में होने वाला वह झगड़ा जिसका फैसला अदालत से हो, मुकदमा
  • प्रयोग
  • आचरण
  • रीति, प्रथा, रिवाज
  • पेशा, धंधा
  • निर्णय, विचार आदि कार्यान्वित करना
  • संबंध, मेल-जोल
  • काम-धाम संभालने की योग्यता
  • पद
  • तलवार, खड्ग
  • अभियोग या मामले की छानबीन
  • दंड
  • एक वृक्ष
  • निर्णय, विचार आदि कार्यान्वित करना

व्यवहार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

व्यवहार से संबंधित मुहावरे

व्यवहार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • behaviour
  • dealings, treatment
  • transaction
  • practice
  • usage, use
  • application

व्यवहार के अवधी अर्थ

बेवहर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कर्ज

व्यवहार के बुंदेली अर्थ

बेबार, बेभार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यवहार, पारस्परिक संबंध, विवाह शादी आदि वर्ग कार्यों में आदान-प्रदान की भावना से किया जाने वाला सहयोग, बर्ताव

व्यवहार के ब्रज अर्थ

ब्योहर, बेवहर

पुल्लिंग

  • बर्ताव
  • धंधा, रोजगार, काम

अकर्मक क्रिया

  • व्यवहार करना , बर्ताव करना

व्यवहार के मगही अर्थ

बेवहर

संज्ञा

  • (व्यवहार) लेन-देन; महाजनी; परिवार के किसी व्यक्ति का परिवार के धंधे से बाहर निजी महाजनी, सूद पर दिया गया धन या अनाज

व्यवहार के मैथिली अर्थ

बेबहार

संज्ञा

  • प्रयोग, उपयोग
  • प्रचलित परिपाटी, प्रथा, आचार
  • पारस्परिक क्रियाकलाप

Noun

  • use, application.
  • practice, usage, custom.
  • interaction.

व्यवहार के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बरताव
  • लोक-चलन
  • लेन-देन, (दे. बिवहार )

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा