चक

चक के अर्थ :

चक के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • चकई नाम का खिलौना

    उदाहरण
    . इत आवत दै जात दिखाई ज्यों भँवरा चक डोर। उततें सूत न टारत कतहूँ मोसों मानत कोर।

  • चक्रवाक पक्षी, चकवा

    उदाहरण
    . संपति चकई भरत चक, मुनि आयसु खेलवार। तेहि निसि आश्रम पींजरा, राखे भा भिनसार।

  • चक्र नामक अस्त्र
  • गाड़ी अथवा कल आदि में लगा हुआ वह चक्र जिसके धुरी पर घूमने से गाड़ी या कल चलता है, चक्का, पहिया

    उदाहरण
    . इस गाड़ी का अगला चक ख़राब हो गया है।

  • ज़मीन का बड़ा टुकड़ा, भूमि का एक भाग, पट्टी
  • छोटा गाँव, खेड़ा, पट्टी, पुरवा
  • करघे की बैसर के कुलवाँसे से लटकती हुई रस्सियों से बँधा हुआ डंडा जिसके दोनों छोरों पर चकडोर नीचे की ओर जाती है (जुलाहे)
  • किसी बात की निरंतर अधिकता, तार
  • अधिकार, दख़ल
  • सोने का एक गहना जिसका आकार गोल और उभारदार होता है, इसका चलन पंजाब में है, चौक
  • साधु
  • खल

संस्कृत ; विशेषण

  • चकपकाया हुआ, भ्रांत, भौचक्का

    उदाहरण
    . चक चकित चित्त चरबीन चुभि चकचकाइ चंडी रहत।

  • भरपूर, अधिक, ज़्यादा

    उदाहरण
    . उनकी चक छनी है। . उन्होंने चक माल मारा है।

चक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

चक से संबंधित मुहावरे

  • चक काटना

    भूमि का विभाग करना, ज़मीन की हद बाँधना

  • चक जमना

    रंग जमना, अधिकार होना, हस्तक्षेप होना

  • चक बँधना

    बराबर बढ़ता जाना, एक पर एक अधिक होता जाना, तार बँधना

चक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a holding, plot of land
  • discus, a kind of a circular toy played with a string

चक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चकवा पक्षी, भूमि का बड़ा टुकड़ा, पट्टी, अधिक व्यग्र

चक के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जमीन का एक बड़ा खण्ड

चक के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चक्र, जमीन का लम्बा चौड़ा बड़ा टुकड़ा, खेतों का यह समूह जो एक ही व्यक्ति का हो

चक के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भूखण्ड विशेष, जमीन का बड़ा भाग

Noun, Masculine

  • a plot of land, a big portion of land.

चक के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • ज़मीन का बड़ा टुकड़ा

चक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेतों का समूह

चक के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • चकवा ; एक अस्त्र, चक्र ; पहिया ; चकई ; भूमि का टुकड़ा ; खेतों की सीमा का भेद विशेष ; गुल- चाँदनी का पुष्प

    उदाहरण
    . कमल गुलाब चकन की सैना ।

  • नेत्र

    उदाहरण
    . चक चकवानि को चकाये ।

  • चकित

    उदाहरण
    . चकहि सकहिं ललचाहि ।


अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • चकपकाना , भय से विकल होना

    उदाहरण
    . चौंकत चकत मुरझानि अधिकाति है ।

चक के मगही अर्थ

चकचूर, चकचौंधी

हिंदी ; संज्ञा

  • छोटा गाँव, टोला; चकवा पक्षी, सुर्खाब ; चक्का, पहिया; जमीन का बड़ा खंड, भूमि का एक ही जगह फैला खंड, किसी किसान के खेतों का खंड

चक के मैथिली अर्थ

चक'

संज्ञा

  • आँखि

  • दे. चकती (1)

Noun

  • eye. See below.

चक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सारा, पूरा, एक स्वामी की सब भूमि को एक ही स्थान पर होना।

चक के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पपड़ी, (दे. चक्कल)
  • चक्र:

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बिजली की चमक-चक बरसै सामणियाँ मींह

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चकवा, (दे. चकवा)

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेत का भूखंड

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बड़ा तमाशा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मिट्टी का तसलेनुमा बड़ा पात्र जिसमें पके गन्ने के रस को पेड़ी या भेली बनाने के लिए शीतल किया जाता है। दे. तई

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा