chakratiirth meaning in hindi
चक्रतीर्थ के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
दक्षिण में वह तीर्थ स्थान जहाँ ऋष्यमूक पर्वतों के बीच तुंगभद्रा नदी घूमकर बहती है
उदाहरण
. चक्रतीर्थ महँ परम प्रकासी। बसैं सुदर्सन प्रभु छबि रासी। -
नैमिषारण्य का एक कुंड या सरोवर
विशेष
. महाभारत तथा पुराणों में अनेक चक्रतीर्थों का उल्लेख है। काशी, कामरूप, नर्मदा, श्रीक्षेत्र, सेतुबंध रामेश्वर आदि प्रसिद्ध तीर्थों में एक एक चक्रतीर्थ का वर्णन है। स्कंदपुराण में प्रभास क्षेत्र के अंतर्गत चक्रतीर्थ का बड़ा माहात्म्य लिखा है। उसमें लिखा है कि एक बार विष्णु ने बहुत से असुरों का संहार किया जिससे उनका चक्र रक्त से रंग उठा। उसे धोने के लिए विष्णु ने तीर्थो का आह्वान किया। इसपर कई कोटि तीर्थ वह आ उपस्थित हुए और विष्णु की आज्ञा से वहीं स्थित हो गए।
चक्रतीर्थ के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा