चसका

चसका के अर्थ :

  • अथवा - चस्का

चसका के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु (विशेषत:खाने पीने की वस्तु) या किसी काम में एक या अनेक बार मिला हुआ आनंद, जो प्राय: उस चीज के पुन: पाने या उस काम के पुन: करने की इच्छा उत्पन्न करता है, शौक, चाट
  • किसी काम या बात से मिलने वाले सुख के कारण बार-बार वैसा ही सुख पाने के लिए मन में होनेवाली लालसापूर्ण प्रवृत्ति
  • आदत (प्रायः अवगुण के अर्थ में), जैसे- उसे तो जुए का चस्का लग गया है
  • इस प्रकार की पड़ी हुई आदत, लत, जैसे,—उसे शराब पीने का चसका लग गया है, क्रि॰ प्र॰—डालना, —पड़ना, लगना
  • लत, व्यसन
  • किसी काम या बात से मिलने वाले सुख या तृप्ति के कारण होने वाली लालसा
  • किसी काम या बात से मिलने वाले सुख के कारण बार-बार वैसा ही सुख पाने के लिए मन में होनेवाली लालसापूर्ण प्रवृत्ति

    उदाहरण
    . आजकल उसके पढ़ने के चस्के को देखकर सब प्रसन्न हैं ।

  • किसी काम या बात से होनेवाली तृप्ति या मिलनेवाले सुख के कारण फिर-फिर वैसी ही तृप्ति या सुख पाने के लिए मन में होनेवाली लालसापूर्ण प्रवृत्ति या मनोवृत्ति, चाट जैसे-जूए या शराब का चस्का गाना सुनने या बातें करने का चस्का
  • उक्त प्रकार की प्रवृत्ति का वह पुष्ट रूप जो आदत या बान बन गया हो, लत, क्रि० प्र०-पड़ना, -लगना, -लगाना विशेष-इस शब्द का प्रयोग मख्यतः ऐसे ही कामों या बातों के संबंध में होता है जो लोक में या तो कुछ बरी या प्रायः अना वश्यक और व्यर्थ की समझी जाती हैं साधारणतः भगवद्भक्ति का चस्का ' या ' साहित्य-सेवा का चस्का, सरीखे प्रयोग देखने-सुनने में नहीं आते

चसका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चसका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • proclivity, addiction
  • compelling habituation

चसका के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदत, दुर्व्यसन,लत, चाट

चसका के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शौक, व्यसन

चसका के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी चीज का मजा मिलने से उसे फिर करने की इच्छा होना, लत

चसका के गढ़वाली अर्थ

चस्का

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आदत

Noun, Feminine

  • habit.

चसका के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • शौक, लत, आदत

चसका के बुंदेली अर्थ

चस्का

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु का स्वाद अच्छा लगने के कारण बार-बार उसको पाने की इच्छा, लत

चसका के ब्रज अर्थ

चसको

पुल्लिंग

  • चस्का , चाट , लत

चसका के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लत;

    उदाहरण
    . उनकरा तो भाँग खाये के चलका बा।

Noun, Masculine

  • addiction, habit.

चसका के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • लत, शौक, चाह, किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा कार्य से मजा मिलने पर उसे फिर करने भोगने की इच्छा होना

चसका के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदत
  • लत

अन्य भारतीय भाषाओं में चसका के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

चसका - ਚਸਕਾ

गुजराती अर्थ :

चसको - ચસકો

उर्दू अर्थ :

चसका - چسکا

कोंकणी अर्थ :

चट

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा