चौंध

चौंध के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - चौँध

चौंध के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रखर और प्रायः क्षणिक प्रकाश की वह स्थिति जिसे नेत्र सहसा सहन नहीं कर पाते और इसलिए क्षण भर के लिए मुँद जाते हैं, अत्यंत चमक या प्रकाश के सामने दृष्टि की अस्थिरता, कौंध, चकाचौंध, तिलमिलाहट
  • चौंधियाने की अवस्था या भाव

चौंध के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • dazzling effect, dazzlement
  • blink

चौंध के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तिलमिलाहट, झिलमिलाहट, अस्थिरता

चौंध के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चकाचौंध, कौंध

अकर्मक क्रिया

  • चमकना, कौंधना

चौंध के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चमक, कौंध, चकाचौंध, चमक-दमक
  • अधिक प्रकाश अथवा चमक के कारण देख न सकने का भाव
  • अधिक चमक के कारण आँखों का अस्थिर या छोटा होने का भाव

चौंध के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चमक

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा