चौथी

चौथी के अर्थ :

चौथी के हिंदी अर्थ

हिंदी ; विशेषण, स्त्रीलिंग

  • चौथा

संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विवाह की एक रीति जो विवाह हो जाने पर चौथे दिन होती है, इसमें वर कन्या के हाथ के कंगन खोले जाते हैं

    उदाहरण
    . चौथे दिवस रंगपति आए। विधि चौथी कर चार कराए।

  • विवाह तथा गौने के चौथे दिन वधू के घर से वर के घर आने वाला उपहार

    विशेष
    . चौथी भेजने की प्रथा दो प्रकार की है। एक के अनुसार विवाह ताथ गौना दोनों में चौथी भेजी जाती है। परंतु कहीं-कहीं वधू के ससूराल रहने पर ही चौथी भेजी जाती है। यह चार दिनों के पूर्व या बाद भी भेजी जाती है।

    उदाहरण
    . गौने के द्यौस छ सातक बीते न, चौथी कहा अबहीं चलि आई।

  • मुसलमानों की एक प्रथा, जिसमें शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आता है, इस प्रथा के अनुसार मिलन चौथी आने पर ही होता है
  • फसल की बाँट जिसमें ज़मींदार चौथाई लेता है और असामी तीन चौथाई, चौकुर
  • तीसरी के बाद आने वाली संख्या या गणना का क्रम, स्थिति, समय, आदि जो कि चार की क्रमसूचक संख्या होती है

    उदाहरण
    . वह चौथी को आ रहा है । . शिक्षक ने तीसरे को छोड़कर चौथे को अपने पास बुलाया । . राघव चौथी में पढ़ता है ।

  • फसल का चौथाई अंश जो पहले जमींदार को मिला करता था
  • हिन्दुओं में विवाह के चौथे दिन होनेवाली एक रसम जिसमें वर और कन्या के हाथ के कंगन खोले जाते हैं, पद-चौथी का जोड़ा वस्त्रों का वह कुलक जो वर के घर से कन्या के लिए चौथी के दिन आता है, मुहा०-चौथी खेलना = चौथी के दिन दूल्हा-दुलहिन का एक दूसरे के ऊपर मेवे, फल आदि फेंकना, चौथी छूटना = चौथी के दिन वर-कन्या के हाथों के कंगन खुलना

चौथी के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective, Feminine

  • see चौथा

Noun, Feminine

  • the formal function observed on the fourth day of the marriage celebrations

चौथी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चौथी, विवाह के बाद चौथे दिन कन्या पक्ष से मिठाइयों कपड़े आदि भेजने की रीति, रस्म

चौथी के अवधी अर्थ

चउथी, चउथाँ, चउथा, चउथाई, चउथिआई

स्त्रीलिंग

  • चौथी बार (जानवरों के ब्याने के लिए प्रयुक्त)

    उदाहरण
    . बियानि अहै, चउथा-बेंत गाभिनि बाय

  • चौथी बार ब्याई या गाभिन है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चौथा भाग

चौथी के कन्नौजी अर्थ

चउथी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विवाह के चौथे दिन ( या कुछ अधिक दिन बाद भी) कन्या के घर से अन्न, कपड़े, मिठाइयाँ आदि ले जाने की रस्म. 2. क्रम में तीन के बाद. 3. चतुर्थी तिथि

विशेषण

  • चौथा
  • चार की संख्या को बोधक

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विवाह के चौथे दिन वर-वधू के कंगन खोलने की रीति. 2. विवाह के चौथे दिन ( या कुछ अधिक दिन बाद भी) कन्या के घर से मिठाइयाँ, कपड़े आदि भेजे जाने की रस्म

चौथी के बघेली अर्थ

चउथि, चउथी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • महीने की चतुर्थी तिथि का नाम

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कक्षा चार, पर्व के चौथे दिन का परंपरागत कार्यक्रम

चौथी के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • वैवाहिक कृत्य विशेष जो चौथे दिन किया जाता है

    उदाहरण
    . गौने के द्योस छसातक बीते न चौथी कहा अबहीं चलि आई ।

  • क्रम में तीसरे के बाद आने वाली संख्या

चौथी के हरियाणवी अर्थ

विशेषण

  • दे. चोत्थी'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा