chhaTaknaa meaning in hindi

छटकना

छटकना के अर्थ :

छटकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • किसी वस्तु का दाब या पकड़ से वेग के साथ निकल जाना, वेग से अलग हो जाना, सटकना, जैसे, हाथ के नीचे से गोली छटक गई, मुट्टी में से मछली छटक गई
  • दूर दूर रहना, अलग अलग फिरना, जैसे, वह कई दिनों से छटका छटका फिरता है
  • वश में से निकल जाना, बहक जाना, दाँव से निकल जाना, हत्थे न चढ़ना, हाथ न आना, जैसे, देखना, उसे दम दिलासा देते रहना; छटकने न पावे
  • कूदना, उछलना

छटकना के हरियाणवी अर्थ

छटकणा

अकर्मक क्रिया

  • उछलना
  • उछटना
  • व्याप्त होना, फैलना - भोत बढ़िया चाँदणी छटक रही थी

सकर्मक क्रिया

  • हाथ से बीज बखेर कर खेती बोना

अकर्मक क्रिया

  • दे. छटकणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा