daam meaning in hindi
दाम के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- रस्सी, रज्जु
 - 
                                                                        माला, हार, लड़ी
                                                                                
उदाहरण
. तोहि के रचि रचि बंध बनाए। बिच बिच मुकुता दाम सुहाए। . कहुँ क्रीड़त कहुँ दाम बनावत कहूँ करत शृंगार। - समूह, राशि
 - लोक, विश्व
 
फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        जाल, फंदा, पाश
                                                                                
उदाहरण
. लोचन चोर बाँधे श्याम। जात ही उन तुरत पकरे कुटिल ललकनि दाम। 
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        पैसे का चौबीसवाँ या पचीसवाँ भाग, एक दमड़ी का तीसरा भाग
                                                                                
उदाहरण
. कुटिल अलक छुटि परत मुख बढ़िगो इतो उदोत। बंक विकारी देत जिमि दाम रुपैया होता। - 
                                                                        वह धन जो किसी वस्तु के बदले में बेचनेवाले को दिया जाए, मूल्य, क़ीमत, मोल, मूल, निर्ख़, भाव
                                                                                
उदाहरण
. बिन दामन हित हाट में नेही सहज बिकात। - 
                                                                        धन, रुपया पैसा, जैस— दाम करे काम
                                                                                
उदाहरण
. कामिहिं नारि पियारे लिमि लोभिहिं प्रिय जिमि दाम। - 
                                                                        कोई वस्तु आदि ख़रीदने या बेचने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन, सिक्का, रुपया
                                                                                
उदाहरण
. जो पै चेराई राम की करतो न लजाते। तो तू दाम कुदाम ज्यों कर कर न बिकातो। - 
                                                                        राजनीति की एक चाल जिसमें शत्रु को धन द्वारा वश में करते हैं, दाननीति
                                                                                
उदाहरण
. साम दाम अरु दंड बिभेदा। नृप उर बसहिं नाथ कह बेदा। 
संस्कृत ; विशेषण
- देनेवाला, दाता
 
दाम के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदाम के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदाम के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएदाम से संबंधित मुहावरे
दाम के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- price
 - value
 - a rope
 - one of the four policies (as specified in ancient Indian diplomacy) for conquest over the enemy—the policy of monetary gratification
 
दाम के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक दमड़ी का तीसरा अंश, मूल्य, रूपया, पैसा, धन
 - हार माला
 - समूह
 - अनुसंधान, खोज
 - धन द्वारा शत्रु को वश में करने की राजनीति
 
दाम के अवधी अर्थ
संज्ञा
- मूल्य-करब, मोल करना, भाव ठीक करना
 
दाम के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दमड़ी का तृतीयांश
 - मूल्य, क़ीमत
 
दाम के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- चीड़ के फल (श्यौंत) मे निकलने वाले बीज जिन्हें चिलगोजे की तरह खाया जाता है
 - सबसे पहले पक जाता है, आलू का दाम सस्ता है
 - 
                                                                        मूल्य, क़ीमत
                                                                                
उदाहरण
. 'सब है जल्दी पाकी जांछ, सस्तो दाम आलू छ' - द्रव्य
 - रुपया-पैसा, सिक्का
 
दाम के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मूल्य, क़ीमत
 
Noun, Masculine
- price, rate.
 
दाम के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मुद्रा, मौद्रिक, मूल्य
 
दाम के मगही अर्थ
हिंदी ; संज्ञा
- मूल्य, क़ीमत
 - किसी वस्तु के बदले दिया जाने वाला धन
 - एक आने का बीसवाँ भाग, पैसे का चौबीसवाँ भाग, धन, दौलत
 - शत्रु को धन ख़र्च कर वश में करने अथवा कमज़ोर करने की एक नीति
 
दाम के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- एक प्राचीन सिक्का, दमड़ी
 - मूल्य
 
Noun
- a small coin of the past.
 - price.
 
दाम के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- धन, मूल्य, रूपया पैसा
 - दाँव, बाज़ी, चाल
 
अन्य भारतीय भाषाओं में दाम के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
मुल्ल - ਮੁੱਲ
किमत - ਕਿਮਤ
गुजराती अर्थ :
किंमत - કિંમત
कींमत - કીંમત
मूल्य - મૂલ્ય
उर्दू अर्थ :
दाम - دام
कोंकणी अर्थ :
मोल
कीमत
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा