दादा

दादा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - ददा, दद्दा

दादा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पितामह, पिता का पिता, आजा

    उदाहरण
    . मेरे दादाजी एक धर्मनिष्ठ व्यक्ति हैं। . यह विनोद देखत धरनीधर मात पिता बलभद्र ददा रे।

  • एक प्राचीन बाजा

    उदाहरण
    . ददा से ताल दिया जाता था ।

  • अपने से बड़ा भाई
  • बड़ा भाई
  • गुरुजन
  • बड़े बूढ़ों के लिये आदरसूचक शब्द
  • दबंग; गुंडा
  • पिता के पिता अर्थात् पितामह के लिए प्रयुक्त आदरसूचक शब्द
  • बूढ़ों के लिए आदरसूचक संबोधन
  • वह जो किसी कला, गुण आदि में किसी से बहुत ही बढ़कर हो
  • अकारण लोगों से लड़ने या मार पीट करने वाला
  • वह भाई जिसने पहले जन्म लिया हो
  • बड़े-बूढ़ों के लिए आदरसूचक संबोधन, पुं० [स्त्री० दीदी] बड़ाभाई

दादा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दादा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • (paternal) grandfather
  • elder brother
  • a word of respect used for elders
  • a gangster, hoodlum, leader of a gang
  • a cock of the walk

दादा के अंगिका अर्थ

ददा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बड़ा भाई, पिता का पिता, एक आदूर सूचक शब्द जो बड़े बूढों के लिए प्रयुक्त होता है

दादा के अवधी अर्थ

दद्दा, दद्दू

संज्ञा

  • पितामह; पिता के बड़े भाई या अन्य बड़े व्यक्ति को संबोधित करने का शब्द; दे० ददई, ददुआ

दादा के कन्नौजी अर्थ

दद्दा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पिता के पिता, पितामह के लिए प्रयुक्त आदर सूचक शब्द 2. बड़ा भाई 3. गुरुजन

दादा के कुमाउँनी अर्थ

ददा

दादा के गढ़वाली अर्थ

दादु-दिदा, ददा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पितामह, पिता के पिता

Noun, Masculine

  • grandfather.

दादा के बुंदेली अर्थ

दद्दा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाबा, पिता, बड़े भाई या किसी भी आयु के वृद्ध के व्यक्ति के लिए आदर सूचक सम्बोधन, आजकल गुण्डों के लिए भी प्रयुक्त,
  • दादा कहने से बनिया गुड़ देता है

दादा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पितामह
  • पित्ती (सम्बोधनमे)|

Noun

  • grand father.
  • uncle (in address only).

दादा के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाई या पिता के लिये मालवी सम्बोधन, बड़ों के लिए आदर सूचक शब्द, वि. दादागिरी करने वाला।

दादा के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. दादा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा