दक्षिणायन

दक्षिणायन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दक्षिणायन के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • दक्षिण की ओर, भूमध्यरेखा से दक्षिण की ओर, भूमध्य रेखा (विषुवत रेखा) से दक्षिण की ओर का

    उदाहरण
    . संक्राति के दिन दक्षिणायन सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करता है। . दक्षिणायन सूर्य।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह छह महीने का समय जिसमें सूर्य कर्क रेखा से चलकर बराबर दक्षिण की ओर बढ़ता रहता है

    विशेष
    . सूर्य के दक्षिणायन की शुरूआत आषाढ़ महीने में होती है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार देखें तो इसके दक्षिणायन की अवधि 21 जून से 22 दिसंबर तक होती है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा अर्थात उत्तरीय अयन सीमा पर पहुँचता है और फिर वहाँ से दक्षिण की ओर बढ़ने लगता है तथा प्रायः 22 दिसंबर तक दक्षिणी अयन सीमा मकर रेखा तक पहुँच जाता है। पुराणानुसार जिस समय सूर्य दक्षिणायन हो उस समय कुआँ, तालाब, मंदिर आदि नहीं बनवाना चाहिए और न ही देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा जैसे कार्यक्रम करवाने चाहिए। इसके बावजूद भैरव, वराह, नृसिंह आदि की प्रतिष्ठा की जा सकती है।

    उदाहरण
    . दक्षिणायन इक्कीस जून से बाइस दिसम्बर तक होता है।

  • सूर्य की कर्क रेखा से दक्षिण मकर रेखा की ओर गति, दक्षिण गमन

    उदाहरण
    . दक्षिणायन का आरंभ आषाढ़ महीने में होता है।

दक्षिणायन के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • gone south

Noun, Masculine

  • the movement of the sun to the south of the equator
  • the period of six months called the winter solstice

दक्षिणायन के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भूमध्य रेखा से उत्तर की ओर को बढ़ने की सूर्य की गति, उत्तरायण का विलोम

दक्षिणायन के बघेली अर्थ

दक्षिनायन

विशेषण

  • दक्षिण दिशा में सूर्य-चंद्रमा की स्थिति

दक्षिणायन के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • ओ काल जखन सूर्यक उदय विषुवत्-रेखासँ दक्षिणमे होइत अछि (अर्थात् 21 जूनसँ 22 दिसम्बर)

Noun

  • winter solstice.

दक्षिणायन के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. दखणायण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा