डंडा

डंडा के अर्थ :

  • अथवा - दंडा, डण्डा

डंडा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • लकड़ी या बाँस का सीधा, लंबा टुकड़ा
  • लकड़ी, बाँस आदि की सीढ़ी में पैर रखने का आधार
  • लकडी या बाँस का सीधा लंबा टुकड़ा , लंबी सीधी लकड़ी या बाँस जिसे हाथ में ले सकें , सोंटा , मोटा छड़ी , लाठी
  • किसी चीज़ का लंबोतरा टुकड़ा
  • डाँड़ , डँड़वारा , वह कम उँची दीवार जो किसी स्थान को घेरने के लिये उठाई जाय , चारदीवारी , क्रि॰ प्र॰— उठाना
  • लाठी, सोंटा
  • मोटी और बड़ी छड़ी

    उदाहरण
    . उसने कुत्ते को डंडे से मारा ।

  • लकड़ी या बाँस आदि का सीधा थोड़ा लंबा टुकड़ा

    उदाहरण
    . बाग में बच्चे डंडे से आम तोड़ रहे हैं ।

  • कुछ विशिष्ट प्रकार से गढ़कर बनाये हुए उक्त प्रकार के छोटे टुकड़ों का जोड़ा जो प्रायः खेलों में एक दूसरे पर आघात करके बजाने के काम आता है
  • पेड़ की शाखा, बाँस आदि का टुकड़ा, विशेषतः सीधा और लंबा सूखा तथा छीला और गढ़ा हुआ टुकड़ा, जसे-गुल्ली के साथ खेलने का डंडा., विशेष-डंडे की लंबाई अपेक्षया अधिक होती है और मोटाई तथा चौड़ाई कम, ALL A मुहा०-डंडा चलाना डंडे से किसी पर आघात या प्रहार करना, डंडे के जोर से डंड या बाहुबल के आधार पर, जैसे-आप तो डंडे के जोर से सब काम कराना चाहते हैं

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग, लीक राह

    उदाहरण
    . बाग बृच्छ बेली पर अंडा । सतगुरु सुरति बतावैं डंडा ।

डंडा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

डंडा से संबंधित मुहावरे

डंडा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a staff, stick, wand

डंडा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लाठी,

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लाठी, मोटी छड़ी, सोंटा

डंडा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • डंडा

डंडा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लकड़ी का टुकड़ा

डंडा के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बड़ी छड़ी या लाठी

Noun, Masculine

  • big stick, a staff.

डंडा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लम्बाई में छोटी किन्तु मोटी लाठी, झण्डे का बाँस

डंडा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोटा

डंडा के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाँस अथवा अन्य लकड़ी का ढाई-तीन फुट की छड़ी;

    उदाहरण
    . डंडा ले के मवेशियन के खेत से हाँक दीही।

Noun, Masculine

  • bamboo or wood stick two and a half foot to three feet long.

डंडा के मगही अर्थ

दंडा

संज्ञा

  • (डंटा); बाँस या लकड़ी की लाठी, गोजी

संज्ञा

  • डंडा, लाठी

डंडा के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोंटा, लट्ठ, लकड़ी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा