dhaaraa meaning in angika
धारा के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- पानी आदि का बहाव हथियार की धार
- कीर्तियश, उन्नति
- समूह, झुंड
- अधिक वर्षा
धारा के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
घोड़े की चाल
विशेष
. प्राचीन भारतवासियों ने घोड़ों की पाँच प्रकार की चालें मानी थीं— आस्कंपित, धारितक, रेचित, वल्लित और प्लुत। - किसी द्रव पदार्थ की गतिरपरंपरा, पानी आदि का बहाव या गिराव, अखंड, प्रवाह, धार
- लगातार गिरता या बहता हुआ कोई द्रव पदार्थ
- पानी का झरना, सोता, चश्मा
- काटनेवाले हथियार का तेज सिरा, बाढ़, धार
- बहुत अधिक वर्षा
- समूह, झुंड
- सेना अथवा उसका अगला भाग
- घड़े आदि में बनाया हुआ छेद या सूराखा
- संतान, औलाद
- उत्कर्ष, उन्नति, तरक़्क़ी
- रथ का पहिया
- यश, कीर्ति
- प्राचीन काल की एक नगरी का नाम जो दक्षिण देश में थी
- वाक्यावलि, पंक्ति
- महाभारत के अनुसार एक प्राचीन तीर्थ
- लकीर, रेखा
- पहाड़ की चोटी
- पानी या किसी तरल पदार्थ की तेज़ और लगातार बहनेवाली धार, तरल पदार्थ का एक रेखा में निरंतर चलता रहनेवाला क्रम, जैसे— नदी की धारा, रक्त की धारा
- मालवा की एक राजधानी जो राजा भोज के समय में प्रसिद्ध थी , कहते हैं, भोज ही उज्जयिनी से राजधानी धारा लाए थे
- बाग़ का घेरा
- रात्रि
- हल्दी
- कान का सिरा
- वाणी
- क़र्ज़, ऋण
- एक प्रकार का पत्थर
- अफ़वाह, चर्चा
- क्रम, पद्धति
- किसी अधिनियम (विधि या कानून के अंतर्गत), विधान या नियमावली का वह स्वतंत्र अंश जिसमें किसी विषय से संबंधित समस्त तथ्यों का समावेश और उल्लेख होता है, नियम या विधान का एक अंश, दफ़ा
- साहित्यिक प्रवृत्ति अथवा उपविभाजन, साहित्य का कोई प्रवाह या उपविभाग, जैसे— छायावादी काव्यधारा, निर्गुण काव्यधारा
धारा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएधारा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएधारा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएधारा के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बहाव
- गहरा पानी
- दशा, बुरी हालत
धारा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- किसी द्रव पदार्थ के बहने या गिरने की परंपरा, प्रवाह
- दफ़ा
धारा के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- सोता, पानी की धारा, लगातार बहाव (जैसे— नदी की धारा), निरंतर गिरने का कर्म
- सोता, पानी की धारा, लगातार बहाव (जैसे— नदी की धारा), निरंतर गिरने का कर्म
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अधिनियम का एक अंश, दफ़ा, अनुच्छेद
Noun, Feminine
- natural water flow,constant flow of water, stream.
- natural water flow,constant flow of water, stream.
Noun, Feminine
- section of a law book, section of an act pertaining to law.
धारा के बघेली अर्थ
विशेषण
- बर्तनों की संख्या इतने नग या इतने बर्तन
धारा के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अधिकतर बुरी दशा, दशा
- व्यक्तित्व का बाह्य रूप
- नदी आदि का बहाव
धारा के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
दस सेर का तौल
उदाहरण
. दूधारा धान द।
Noun, Masculine
- weight measuring ten seers.
धारा के मगही अर्थ
अरबी ; संज्ञा
- जल आदि का बहाव या गति
- पानी का सोता
- किसी द्रव का प्रवाह
- धार
- दफ़ा
- लकीर, रेखा
- तराज़ू के पलड़ों को समतूल करने की प्रक्रिया जिससे तौल ठीक हो
धारा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- द्रव वस्तुक अविच्छिन्न प्रवाह
- प्रवाह-बल
- कानूनक अनुच्छेद
- दस सेरक भार-मान
- वस्तु तौलिकें बनाओल अस्थायी भार-मान
- क्रमश:, खंडशः प्रकाशित या प्रदर्शित किया हुआ (आलेख आदि)
Noun
- stream, Water-course.
- current.
- article, section (in law).
- weight of ten seers: See T.IV.
- improvised standard of weight.
- serialised
धारा के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- पानी की धारा, जलधारा
क्रिया
- धारणा की या मन में संकल्प लिया, धारण किया
अन्य भारतीय भाषाओं में धारा के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
धारा - ਧਾਰਾ
दफ़ा - ਦਫ਼ਾ
गुजराती अर्थ :
धारा - ધારા
कलम - કલમ
लेखण - લેખણ
वहेतो प्रवाह - વહેતો પ્રવાહ
उर्दू अर्थ :
धारा - دھارا
दफ़ा - دفعہ
तसल्सुल - تسلسل
कोंकणी अर्थ :
सतत बचप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा