dhaaraN meaning in hindi
धारण के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
किसी पदार्थ को अपने ऊपर रखना अथवा अपने किसी अंग में लेना, थामना, सँभालना, लेना या अपने ऊपर ठहराना
उदाहरण
. भगवान शंकर ने गंगा को अपने मस्तक पर धारण किया है। . शेष जी का पृथ्वी को धारण करना, शिव जी का गंगा को धारण करना, हाथ में छड़ी या अस्त्र धारण करना। - किसी चीज़ को अच्छी तरह से पकड़ना या उठाना
-
परिधान, पहनना
उदाहरण
. वस्त्र या आभूषण धारण करना। . शीला नए-नए आभूषण धारण किए हुए है। - थामना; सँभालना
-
सेवन करना, खाना या पीना
उदाहरण
. शिव जी का विष धारण करना, औषध धारण करना। - वस्त्र या आभूषण शरीर पर पहनना या लपेटना
- सुरक्षित रखना, रक्षण
- अपने ऊपर लेना
- कोई बात या विचार मन में बैठाना, स्मरण रखना
-
अवलंबन करना, अंगीकार करना, ग्रहण करना
उदाहरण
. पदवी धारण करना, मौन धारण करना। - आधान; आश्रयण
- ऋण लेना, क़र्ज़ लेना, उधार लेना
- ग्रहण करना; अंगीकार करना
- कश्यप के एक पुत्र का नाम
- ऋण लेना
- शिव जी का एक नाम
- सुरक्षित रखना; रक्षण
- सहारा
- पालन
-
(अपने ऊपर) लेने की क्रिया
उदाहरण
. भगवान शंकर ने गंगा को अपने मस्तक पर धारण किया है । -
पहनने की क्रिया
उदाहरण
. शीला नए-नए आभूषण धारण किए हुए है । - आभूषण, वस्त्र आदि के संबंध में अंगों पर रखना, लपेटना या चढ़ाना। पहनना
- कोई चीज ठीक तरह उठाना, पकड़ना या सँभालना। जैसे-शस्त्र धारण करना
धारण के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएधारण के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएधारण के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएधारण के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- holding
- wielding
- supporting, maintenance/maintaining
- wearing
- assumption
- retention
धारण के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ग्रहण, थामना, अपने उपर लेना, पहनना सेवा रक्षा स्थापन ऋण
धारण के कुमाउँनी अर्थ
क्रिया
- किसी वस्तु को ग्रहण करना या उसका आधार बनना, स्मरण करना
धारण के बुंदेली अर्थ
धारन
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धारण, अंगीकार करने की क्रिया
धारण के मगही अर्थ
धारन
अरबी ; संज्ञा
- थामने, टिकाने या उठाने की क्रिया
धारण के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- धएनाइ, लगाएब, पहिरब, राखब
Noun
- to hold, to wear, to bear, to keep.
धारण के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अग्रवाल वैश्यों का गोत्र, इनका संबंध धौम्य मुनि, यजुर्वेद, माध्यंदिनी शाखा और कात्यायन सूत्र से है, इनका प्रवर मांकील है
संज्ञा, पुल्लिंग
- ग्रहण करने की क्रिया, अंगीकार
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा