ढब

ढब के अर्थ :

ढब के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्रियाप्रणाली , ढंग , रीति , तौर तरीका , जैसे, काम करने का ढब

    उदाहरण
    . ताकन को ढब नाहिं तकन की गति है न्यारी ।

  • प्रकार , भाँति , तरह , किस्म , जैसे,— वह न जाने किस ढब का आदमी है
  • रचना- प्रकार , बनावट , गढ़न , ढाँचा , जैसे,— वह गिलास और ही ढब का है
  • अभिप्रायसाधन का मार्ग , युक्ति , उपाय , तदबीर , जैसे,— किसी ढब से रुपया निकालना चाहिए
  • गुण और स्वभाव , प्रकृति , आदत , बान , टेव
  • गढ़ने के बाद प्राप्त होने वाला रूप
  • एक ही तरह की अथवा एक ही मूल से उत्पन्न वस्तुओं, जीवों आदि का ऐसा वर्ग जो उसे दूसरी वस्तुओं या जीवों से अलग करता हो
  • सामाजिक संबंधों में औरों के साथ किया जाने वाला आचरण
  • व्यवहार की वह प्रकृति जो लगातार दोहराव से प्राप्त होती है
  • व्यक्ति या वस्तु में सदा प्रायः एक-सा बना रहने वाला मूल या मुख्य गुण
  • काम आदि करने की बँधी हुई शैली
  • वह कार्य या प्रयत्न जिससे अभीष्ट तक पहुँचा जाए
  • कोई काम ठीक प्रकार से संपादित करने की क्रिया-प्रणाली या रीति
  • ठीक प्रकार से कोई काम संपादित करने का गुण या योग्यता, पद-ढब का = (व्यक्ति) जो ठीक प्रकार से काम करता हो, जैसे कोई ढब का नौकर मिले तो रख लिया जायगा,

ढब के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ढब से संबंधित मुहावरे

  • ढब डालना

    आदत डालना, अभ्यस्त करना

  • ढब पड़ना

    किसी काम को बार-बार करते रहने पर उस काम का स्वभाव का अंग बन जाना, आदत होना, बान या टेव पड़ना

  • ढब पर चढ़ना

    अभिप्रायसाधन के अनुकूल होना किसी का इस प्रकार प्रवृत्त होना जिससे (दूसरे का) कुछ अर्थ सिद्ध हो, किसी का ऐसी अवस्था में होना जिससे कुछ मतलब निकले

  • ढब पर लगाना या लाना

    अभिप्रायसाधन के अनुकूल करना , किसी को इस प्रकार प्रवृत्त करना कि उससे कुछ अर्थ सिद्ध हो , अपने मतलब का बनाना

ढब के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • manner, ways, conduct
  • fashion

ढब के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • तरीका, हुनर

ढब के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे० - ढप

ढब के गढ़वाली अर्थ

ढबणो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदत, स्वभाव, अभ्यास

Noun, Masculine

  • habit, nature.

ढब के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • आदत, कायदा, जुएँ में दोहरी चाल चलना,

ढब के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • तौर-तरीका ; गुण , योग्यता ; बनावट ; उपाय ; स्वभाव ; आदत

ढब के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • ढंग, तौर; स्वभाव, आदत, बान; गढ़न, बनावा, ढाँचा ; युक्ति

ढब के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • "आकृति, स्वरूप, संरचना

Noun

  • shape, form, style, fashion.

ढब के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विधि, तरीका- देक्खो ऊँट कींह ढब बैट्ठेगा?
  • परिचय, संबंध-परदेस मैं ढब लिकडू-यावै तै के कहणे

अव्यय

  • ओर। की तरफ

    उदाहरण
    . पर तिरिया अर पर धन की ढब नहीं लखाणा चाहिए। (लचं.)

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा