धनंजय

धनंजय के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

धनंजय के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • धन को जीतने अर्थात् प्राप्त करने वाला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अग्नि, आग

    विशेष
    . इनकी पूजा से धन की प्राप्त होती है।

    उदाहरण
    . असंजोग ते कहुँ कहैं, एक अर्थ कबिराई। कहें धनंजय धूम बिनु, पावक जान्यों जाइ।

  • (महाभारत) अर्जुन का एक नाम
  • चित्रक या चीता नामक वृक्ष
  • अर्जुन नामक वृक्ष
  • विष्णु
  • एक नाग का नाम जो जलाशयों का अधिपति कहा गया है
  • शरीरस्थ पाँच वायुओं में से एक

    विशेष
    . यह वायु पोषण करने वाली मानी गई है (वेदांतसार)। सुबोधिनी टीका में लिखा है कि यह मरने पर भी बनी रहती है। इससे शरीर फूलता है। ललाट, स्कंध, हृदय, नाभि, अस्थि और त्वचा इसके रहने के स्थान कहे गए हैं।

  • एक गोत्र का नाम
  • सोलहवें द्वापर के व्यास का नाम
  • पांडु का मँझला पुत्र
  • एक बड़ा औषधीय पेड़ जो लगभग साठ से अस्सी फुट ऊँचा होता है
  • पांडु का मँझला पुत्र

धनंजय के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

धनंजय के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अर्जुन का एक नाम

Noun, Masculine

  • a name of Arjun of Mahabharat fame.

धनंजय के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अर्जुन का एक नाम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा