Dom meaning in hindi
डोम के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
अस्पृश्य मीच जाति जो पंजाब से लेकर बंगाल तक सारे उत्तरी भारत में पाई जाती है
विशेष
. स्मृतीयों में इस जाति का उल्लेख नहीं मिलता । केवल मत्स्यसूक्त तंत्र में डोमों को अस्पृश्य लिखा है । कुछ लोगों का मत है कि ये डोम बोद्ध हो गए थे और इस धर्म का संस्कार इनमें अब तक बाकी है । इसमें कोई संदेह नहीं कि किसी समय यह जाति प्रबल हो गई थी, और कई स्थान डोमों के अधिकार में आ गए थे । गोरखपुर के पास डोमनगढ़ का किला डोम राजाओं का बनवाया हुआ था । पर अब यह जाति प्रायः निकृष्ट कर्मों ही के द्वारा अपना निर्वाह करती है । श्मशान पर शव जलाने के लिये आग देना, शव के ऊपर का कफन लेना, सूप, डले आदि बेचना आजकल डोमों का काम है । पंजाब के डोम कुछ इनसे भिन्न होतो हैं और जंगलों से फल और जड़ी बुटी लाकर बेचते हैं ।उदाहरण
. यह देखो डोम लोगों ने सुखे गले सड़ें फूलों की माला गंगा में से पकड़ पकड़कर देवी को पहिना दी है और कफन की ध्वजा लगा दी है। . सुंदर यहु मन डूम है, माँगत करै न संक, दीन भयौ जाचत फिरै, राजा होइ कि रंक। - एक नीच जाति जो मंगल के अवसरों पर लोगों के यहाँ गाती बजाती है । ढाढी । मीरासी ।
- गाने-बजाने का पेशा करने वाली एक जाति
- एक जाति के लोग जो श्मशान पर रहकर मृतकों के शवों के लिए आग देते हैं और पशुओं की लाशें उठाकर ले जाते हैं
- (लाक्षणिक) एक प्राचीन अंत्यज, निम्न और बर्बर जाति
- श्मशान में मृतकों को आग देने का काम करने वाला व्यक्ति
- (लाक्षणिक) पतित मनुष्य (गाली)
- हिंदुओं में एक जाति जो उत्तर भारत में पाई जाती है
डोम के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएडोम के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएडोम के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a low caste in the traditional Hindu caste hierarchy
डोम के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- भारत वर्ष की एक अनुसूचित जाति
डोम के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक जाति
डोम के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक जाति एवं उस जाति का व्यक्ति
डोम के कुमाउँनी अर्थ
डूम
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिल्पकार, हरिजन, अनुसूचित जाति के लोग, इसका प्रयोग पहले हरिजनों के लिए किया जाता था, अब इसका प्रयोग निषिद्ध और दण्डनीय अपराध है, हिमालय पर्वतीय भू-भाग में ऐतिहासिक तथ्य के रूप में ही यह शब्द केवल जीवित हैं दर्जी, हरवाहा, लोहार, तेली, बादी आदि अवर्णो के
डोम के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक जाति
Noun, Masculine
- a lowest caste in the traditional Hindu caste hierarchy
डोम के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक जाति विशेष
डोम के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक जाति जो सूप आदि बनाने का काम करती है
डोम के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक जाति
डोम के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
सूप बनाने वाली एक जाति
उदाहरण
. डोम सूप बीनत बा।
Noun, Masculine
- Dom, a caste of winnowing framee
डोम के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बाँस की दौरी, सूप, पंखा आदि बनाने वाली एक जाति
- अनुसूचित जाति का एक वर्ग जो श्मशान में आग आदि उपलब्ध कराता है
- भोज आदि में जूठा पत्तल उठाने वाली एक जाति
डोम के मैथिली अर्थ
डूम
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक जाति जो पूर्व में नाचने-गाने का पेशा करती थी
Noun, Masculine
- a caste formerly living on dance and drama
डोम के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. डूम
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा