Dorii meaning in english
डोरी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a string
- lanyard
डोरी के हिंदी अर्थ
डोरि, दोरी, डुरी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कई डोरों या तागों का बटकर बनाया हुआ खंड जो लंबाई में दूर तक लकीर के रूप में चला गया हो , रस्सी , रज्जु , जैसे, पानी भरने की डोरी, पंखा खींचने की डोरी
- बाँधने की रस्सी; अलगनी
- वह तागा जिसे कपड़े के किनारे को कुछ मोड़कर उसके भीतर डालकर सीते हैं , क्रि॰ प्र॰—भरना
- प्रत्यंचा
-
वह रस्सी जिसे राजा महाराजाओं या बादशाहों की सवारी के आगे आगे हद बाँधने के लिये सिपाही लेकर चलते हैं
विशेष
. यह रास्ता साफ रखने के लिये होता है जिसमें डोरी की हद के भीतर कोई जा न सके । - कड़ाह में दूध या चाशनी चलाने-हिलाने का कलछी की तरह डंडीदार कटोरा
-
बाँधने की डोरी , पाश , बंधन
उदाहरण
. मैं मेरी करि जनम गँवावत जब लगि परत न जम की डोरी । - {ला-अ.} किसी प्रकार का आकर्षण, पाश या बंधन; फाँस
- डाँड़ीदार कटोरा जिससे कड़ाह में दूध, चाशनी आदि चलाते हैं
- (लाक्षणिक) लगन
-
रूई, रेशम, ऊन आदि का बटकर बनाया हुआ मोटा सूत या तागा
उदाहरण
. रेशम की डोरी से उसने उपहार को बाँधा । - कठपुतली नचाने की डोरी
- कलाबत्तू रेशम आदि की उक्त प्रकार की वह रचना जो प्रायः शोभा के लिए कपड़ों पर टांकी या लगाई जाती है
- रूई, सन आदि के डोरों या तागों को बटकर बनाया हुआ वह बहुत लंबा और डोर या तागे से कुछ मोटा खंड जो चीजें बाँधने आदि के काम में आता है, रस्सी, जैसे-कएँ से पानी निकालने या गठरी बाँधने की डोरी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
'डोरी'
उदाहरण
. ज्यौं कपि डोरि बाँधि बाजीगर कन कन कौं चौहटैं नचायौ ।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 'डोरी'
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
'ड़ोरी'
उदाहरण
. काम की घुरी नेह में जुरी मानौ किसी ने उसी की डुरी से बाँध दिया हो । श्यामा॰, पृ॰ ३१ ।
डोरी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएडोरी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएडोरी के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएडोरी से संबंधित मुहावरे
डोरी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- रस्सी, पाश, रज्जु
डोरी के अवधी अर्थ
डोरि
स्त्रीलिंग
- पतली रस्सी जिससे कुएँ में लोटा भरते हैं
- दे० डोलि
डोरी के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- सन या सूत की पतली रस्सी
डोरी के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- डोर, रस्सी, महुए का फल- बीज, अटकी हुई श्वांस
डोरी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बिजली को अस्थायी रूप से ले जाने के लिए तार की लाइन, कपास की पतली रस्सी
डोरी के ब्रज अर्थ
डोरि
- रस्सी
- पतंग उड़ाने का तागा; डोरा ; तलवार की धार
- रस्सी
- पतंग उड़ाने का तागा; डोरा ; तलवार की धार
डोरी के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
पतली रस्सी;
उदाहरण
. डोरी से गाय के गोड़ बान्ह द।
Noun, Feminine
- thin rope.
डोरी के मगही अर्थ
संज्ञा
- रस्सी, उबहन; ढोलक को कसने की रस्सी; इजारबंद; पगहडोर; बंधन, पाश
डोरी के मैथिली अर्थ
डोरि, दोरी
संज्ञा
- बँटल ताग/जौर
संज्ञा
- दे. डोर (1-2). 2. युक्ति, साधन-सूत्र
- प्रचलित सुगम मार्ग, सुगम्य स्थल
लघुत्ववाचक
- पथिआ
Noun
- cord, string, thread.
Noun
- means, opportunity.
- place/direction of easy approachor oft-traversed. Cf कुडोरि।
Diminutive
- basket.
डोरी के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- पतली रस्सी।
डोरी के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. डोर
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा