डोलना

डोलना के अर्थ :

डोलना के अँग्रेज़ी अर्थ

verb, Intransitive verb

  • to swing, to oscillate
  • to rove about, to ramble, to wobble
  • to be tilted sideways

डोलना के हिंदी अर्थ

डुलना, दुलना, दोलना, डूमना

संस्कृत ; क्रिया, अकर्मक क्रिया

  • चलायमान होना, गति में होना, हिलना

    उदाहरण
    . मँद मंद मैगल मतंग लौ चलेई भले भुजन समेत भुज भूषन डुलत जात।

  • मन का चंचल होना

    उदाहरण
    . राधा की सुन्दरता देखकर मोहन का मन डोल गया ।

  • इधर-उधर घूमना
  • अपने स्थान पर कुछ इधर-उधर होना
  • चलना-फिरना
  • दोलित होना, डिग जाना, लड़खड़ाना
  • चलना, फिरना, टहलना

    उदाहरण
    . जाहि बन केओ न डोल रे । ताहि बन पिया हसि बोल रे । . चौपाए चारों ओर डोल रहे हैं। . भक्तबिरह कातर करुनाभय, डोलत पाछैं लागे ।

  • चला जाना, हटना, दूर होना

    उदाहरण
    . वह ऐसा अकड़कर माँगता है कि डुलाने से नहीं डोलता।

  • चला जाना; दूर होना; चलना-फिरना; टहलना
  • (चित्त) विचलित होना , (चित्त का) दृढ़ न रह जाना , (चित्त का) किसी बात पर) जमा न रहना , डिगना

    उदाहरण
    . मर्म बचन जब सीता बोला । हरि प्रेरित लछिमन मन डोला । . बटु करि कोटि कुतर्क जथारुचि बोलई । अचल सुता मनु अचल बयारि कि डोलई ?—तुलसी (शब्द॰) ।

  • (लाक्षणिक) मन का चंचल या अस्थिर होना; विचलित होना; किसी बात पर दृढ़ न रहना
  • अस्थिर होना
  • विचलित होना
  • किसी चीज का इधर-उधर आना-जाना या हिलना

    उदाहरण
    . भूकंप से पृथ्वी का डोलना।

  • अपने स्थान पर कुछ इधर-उधर होना
  • लटकती हुई चीज का इधर से उधर और उधर से इधर आते-जाते रहना, जैसे घड़ी के लंगर का डोलना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'डोला'

हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • हिलाना, चलाना, गति में रखना, जैसे- पंखा डोलना
  • हटाना, दूर करना, भगाना
  • किसी रचना को सुडौल बनाना
  • डोल या बनावट का ढंग निकालना

संस्कृत ; अकर्मक क्रिया

  • हिलना, काँपना, लरजना

    उदाहरण
    . हरी बिछली धास । दोलती कलगी छरहरी बाजरे की ।

  • डौलना, घूमना

    उदाहरण
    . दिन दिन गढ जोधांणी ढोला । रसता झपट मिटैं नह रोला ।


हिंदी ; अकर्मक क्रिया

  • डोलना

    उदाहरण
    . पहिलै पोहरै रैण कै, दिवला अंवर डूल। धण कस्तूरी हुइ रही, प्रिव चंपारौ फूल।

डोलना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

डोलना के अंगिका अर्थ

डुलना

क्रिया

  • डोलना

डोलना के हरियाणवी अर्थ

डोळणा

सकर्मक क्रिया

  • डुलाना, पंखा झलना
  • भेजना, (दे. खँधाणा)

अकर्मक क्रिया

  • दोलायमान होना
  • व्यर्थ में घूमना

विशेषण

  • घुमक्कड़

अकर्मक क्रिया

  • दे. हाँढणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा