गांधारी

गांधारी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - गंधारी

गांधारी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गांधार देश की स्त्री या राज कन्या
  • धृतराष्ट्र की पत्नी या दुर्योधन की माता का नाम

    विशेष
    . यह गांधार देश के राजा सुबल की कन्या थी । शिव ने इन्हें सौ पुत्र होने का वर दिया था । धृतराष्ट्र की पत्नी होने पर इन्होंने पति को अंधा देख अपनी आँखों पर भी पट्टी बाँध ली थी ।

  • मेघ राग की पाँचवीं रागिनी

    विशेष
    . यह संपूर्ण जाति की रागिनी है और दिन के पहले पहर में गाई जाती है । रि, ध, नि, प, म, ग, रि, स इसका सरगम है । कोई कोई इसे हिंडोल राग की रागिनी मानते हैं । कुछ लोगों का मत है कि यह धनाश्री और स्वराष्टक को मिलाकर बनाई गई हैं । कोई इसे सारस्वत और धनाश्री से मिलकर बनी हुई बतलाते हैं ।

  • तंत्र के अनुसार एक नाड़ी
  • जैनों के एक शासन देवता
  • पार्वती की एक सखी का नाम
  • जवासा
  • गाँजा
  • धृतराष्ट्र की पत्नी और दुर्योधन की माता जो गांधार के राजा सुबल की पुत्री थी

गांधारी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

गांधारी के कन्नौजी अर्थ

गंधारी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धृतराष्ट्र की पत्नी दुर्योधन की माता जो गांधार के राजा राजा सुवल की पुत्री थी

गांधारी के गढ़वाली अर्थ

गान्धारि, गंधारी, गंधारि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गांधार देश की राज कन्या; धृतराष्ट्र की पत्नी व कौरवों की माता

Noun, Feminine

  • the princess of Gandhar; the wife of Dhiritrashtra & the mother of Kauravas of Mahabharat fame.

गांधारी के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • धृतराष्ट्र की पत्नी और दुर्योधन की माता

    उदाहरण
    . गंधारी सहगामिनी कियौ । . गंधारी सहगामिनी कियौ ।

गांधारी के हरियाणवी अर्थ

गंधारी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धृतराष्ट्र की पत्नी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा