gahraa meaning in hindi
गहरा के हिंदी अर्थ
विशेषण
- 
                                                                        (पानी) जिसमें ज़मीन बहुत अंदर जाकर मिले, जिसकी थाह बहुत नीचे हो, निम्नगामी, अतलस्पर्श
                                                                                
उदाहरण
. ऐसा पेट जिसमें बहुत सी बातें पच जाएँ, ऐसा हृदय जिसका भेद न मिले। . उसकी बातें कोई नहीं जान सकता, उसका बड़ा गहरा पेट है। . जिन ढूँढ़ा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, हौं बौरी ढूँढन गई, रही किनारे बैठ। - 
                                                                        जो सतह से नीचे दूर तक चला गया हो, जिसका विस्तार नीचे की ओर अधिक हो
                                                                                
उदाहरण
. गहरा गड्ढा, गहरा बरतन - 
                                                                        बहुत अधिक, ज़्यादा, घोर, प्रचंड, भारी
                                                                                
उदाहरण
. गहरा नशा, गहरी नींद, गहरी भूल, गहरी मार, गहरी चोट, गहरी मित्रता इत्यादि - 
                                                                        दृढ़, मज़बूत, भारी, कठिन
                                                                                
उदाहरण
. तौल तराजू छमां सुलच्छण तब वाके घर जैयौ। कहैं कबीर भाव बिन सौदा गहरी गाँठ लगैयो। - 
                                                                        जो हलका या पतला न हो, गाढ़ा
                                                                                
उदाहरण
. गहरा रंग, कहरी भंग। - गूढ़, जिसे समझना जटिल हो, गंभीर
 - बहुत चटकीला (रंग)
 - विकट, जिसका परिणाम बहुत तीव्र हो
 
गहरा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएगहरा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएगहरा से संबंधित मुहावरे
गहरा के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- deep
 - profound
 - intimate, close (as गहरी देस्ती)
 - bold (as —रंग) secretive
 - grave (as —संकट)
 - sound (as गहरी नींद) intricate, unintelligible (as गहरी चाल)
 - strong (as गहरी भाँग)
 
गहरा के बज्जिका अर्थ
गहिरा
संज्ञा
- नीची भूमि, गाढ़ा
 
गहरा के बुंदेली अर्थ
विशेषण
- जिसका विस्तार नीचे को अधिक हो, अधिक नीचा
 - अधिक गाढ़ा
 - गंभीर
 
गहरा के ब्रज अर्थ
गहिरा, गहिरौ, गहिर
विशेषण
- 
                                                                        गंभीर
                                                                                
उदाहरण
. पलकनि मंदि-मंदि, गहरु उसास लेत । - 
                                                                        बहुत नीचा, तेज़, उग्र, घना
                                                                                
उदाहरण
. गहरी सघन स्याम ढाय की छोहि बैठे । - घनिष्ठ
 
अन्य भारतीय भाषाओं में गहरा के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
डूंघा - ਡੂੰਘਾ
गहिरा - ਗਹਿਰਾ
गुजराती अर्थ :
ऊंडुं - ઊંડું
अतल - અતલ
गूढ़ - ગૂઢ
उर्दू अर्थ :
गहरा - گہرا
अमीक़ - عمیق
कोंकणी अर्थ :
खोल
अगड
गाड
गंभीर
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा