gandharva meaning in hindi
गंधर्व के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रकार के देवता जो स्वर्ग में गाने-बजाने का कार्य करते हैं, देवताओं का एक भेद
विशेष
. पुराणों के अनुसार ये स्वर्ग में रहते हैं और वहाँ गाने का काम करते हैं। अग्निपुराण में गंधर्वों के ग्यारह गण माने गए हैं—अश्राज्य, अंधारि, बंभारि, शूर्यवर्च्चा, कृधु, हस्त, सुहस्त, स्वन्, मूर्धन्वा, विरवावसु, और कृशालु। इन गंधर्वों में हाहाहूहू, चित्ररथ, रस, विश्वावसु, गोमायु, तुंबुरु और नंदि प्रधान माने गए हैं। वेदों में गंधर्व दो प्रकार के माने गए हैं— एक द्युस्थान के, दूसरे अतरिक्ष स्थान के। द्युस्थान के गंधर्वों को दिव्य गंधर्व भी कहते हैं। ये सोम के रक्षक, रोगों के चिकित्सक, सूर्य के अश्वों के वाहक तथा स्वर्गीय ज्ञान के प्रकाशक माने गए हैं। इसके अतिरिक्त उपनिषद् और ब्राह्मण ग्रंथों में भी गंधर्वों के दो भेद मिलते हैं—देव गंधर्व और मनुष्य गंधर्व। कहीं गंधर्व को राक्षस, पिशाचादि के समान एक प्रकार का भूत माना गया है। - गायक
- एक जाति जो गाने-बजाने का काम करती है
-
संगीत के साठ मुख्य भेदों में से एक, संगीत का एक ताल
उदाहरण
. चत्वारो गुरवो विदुश्चत्वारश्च प्लुता अपि, विंदवो दश ष्ट्लाश्च ताले गंधर्वसंज्ञके। - स्त्रियों की वह अवस्था जब उनके स्वर में माधुर्य उत्पन्न होता है
- वह आत्म जिसमें एक शरीर छोड़कर दूसरा ग्रहण किया हो, मृत्यु के बाद तथा पुनर्जन्म के पूर्व की आत्मा, प्रेत
-
वैद्यक में एक प्रकार का मानसिक रोग जिसे 'ग्रह' कहते हैं
विशेष
. इस रोग से ग्रस्त मनुष्य बाग, वन, नदी या झरनों के किनारे घूमता है। गंध और माल्य उसे अच्छे लगते हैं। वह नाचता, गाता, हँसता और दूसरों से कम बोलता है। गंधर्व- ग्रह, गंधर्वरोग आदि नामों से इसका वर्णन मिलता है। - विधवा स्त्री का दूसरा पति
- मृग, हिरण
- घोड़ा
- सूर्य
- कोकिल
- एरंड़, रेंड
गंधर्व के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएगंधर्व के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएगंधर्व के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएगंधर्व के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- mythological community of celestial musicians
- a caste of singers
गंधर्व के कन्नौजी अर्थ
गंधरब, गंधर्ब
गंधर्व के गढ़वाली अर्थ
- एक देवजाति
- एक प्राचीन गाने-बजाने वाली जाति
- heavenly musicians, an ancient race known for singing & dancing.
गंधर्व के बुंदेली अर्थ
गंधरव, गनधरव
- देवताओं का एक वर्ग जो गान विद्या से प्रवीण है
संज्ञा, पुल्लिंग
- गंधर्व
गंधर्व के ब्रज अर्थ
गंधरब, गंध्रब
-
देवयोनि विशेष
उदाहरण
. गंधरव हौंसनि साजहीं। -
स्त्री की वह अवस्था जब स्वर में माधुर्य उत्पन्न होता है
उदाहरण
. बहुरि देवि गंधर्व ह चौदह लो यह जान। - हिरन
- घोड़ा
- संगीत में एक प्रकार का ताल
- विधवा स्त्री का दूसरा पति
गंधर्व के मैथिली अर्थ
गन्धर्व
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रकार के देवता
Noun, Masculine
- a class of demi-gods
गंधर्व के हरियाणवी अर्थ
गंधरब
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. गंधरब
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा