घानी

घानी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

घानी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उतनी वस्तु जितनी एक बार में चक्की में डालकर पीसी या कोल्हू में डालकर पेरी जा सके

    उदाहरण
    . पेकी डारे सुभट घालि घनी। . सुकृत सुमन तिल मोद बास बिधि जतन यंत्र भरि घानी, —तुलसी (शब्द॰)

  • ढेर, समूह
  • तिलहनों को पेरकर तेल निकालने का कोल्हू

    उदाहरण
    . किसान आज ही घानी से सरसों पेराकर लाया है ।

  • वह स्थान जहाँ ऊख, तेल आदि पेरा जाता है

    उदाहरण
    . नौकर को मूँगफली पेराने के लिए घानी भेज दिया है ।

  • गन्ने कि मशीन, तेल पेलने कि मशीन
  • वह स्थान जहाँ कोई काम करने के लिए एक-एक करके घान डाले जाते हों

    उदाहरण
    . मेरा घर घानी के पास ही है ।

घानी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ढेर समूह, अनाज

घानी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कोल्हू में पेलने के लिए उतना तिल, सरसों आदि जितना एक बार में पेला जा सके

घानी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तेल पेरने वाले कोल्हू में एक बार में पेरने के लिए डाली जाने वाली सरसों आदि की मात्रा

घानी के कुमाउँनी अर्थ

घानि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पशुओं के गले में बाँधने की घंटी, बड़ा धुंघुरू

घानी के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तेल के बदले दिया गया तिलहन

घानी के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • अन्न को पीसने, पेरने, भूँजने का एक भाग

घानी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तिलहन की उतनी मात्रा जो कोल्हू में एक बार में पेरी जा सके

घानी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनाज की वह मात्रा जो एक बार में कोल्हू या कड़ाही में पेरी अथवा पूँजी जाती है;

    उदाहरण
    . दूघानी तेल पेरवाल आव।

Noun, Feminine

  • quantity of grain for crushing or frying in oil crusher or frying pan.

घानी के मगही अर्थ

संज्ञा

  • कोल्हू, चक्की, ओखल में पेरने या कूटने-पीसने के लिए एक बार में दी जाने वाली मात्रा; तेल पेरने का कोल्हू, तेल घानी; झींक; चूड़ा कूटने के लिए खपड़ी में गर्म करने के लिए डाली गई धान की मात्रा; भड़भूजे की भांड़ में एक बार में दिया जाने बाला अनाज

घानी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पेरबा/भुजबामे एक बेरमे लगएबाक मात्रा

Noun

  • batch, measure of grains thrown at a time in the course of crushing/parching.

घानी के मालवी अर्थ

घाणी

  • तेल निकालने का यंत्र कोल्हू।

घानी के हरियाणवी अर्थ

घाणी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कोल्हू में एक बार पेरने के लिए डाली गई सरसों, तरा आदि
  • चारे की एक साथरी या ढेरी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा