haa.nknaa meaning in english
हाँकना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to drive (an animal or an animal-driven vehicle)
- to goad, to urge on
- to call aloud
हाँकना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
ज़ोर से पुकारना, चिल्लाकर बुलाना, ऊँचे स्वर में किसी को बुलाना, हाँक लगाना
उदाहरण
. वह इतनी देर से हाँक रहा है, लेकिन आप हैं कि सुन ही नहीं रहे हैं। -
लड़ाई में धावे के समय गर्व से चिल्लाना, हुंकार करना, ललकारना
उदाहरण
. भूमि परे भट घूमि कराहत, हाँकि हने हनुमान हठीले। -
बढ़-चढ़कर बोलना, लंबी-चौड़ी बातें कहना, बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना
उदाहरण
. हमारे सामने वह इतना नहीं हाँकता है। . वह दुकानदार बहुत दाम हाँकता है। -
मुँह से बोलकर या चाबुक आदि मारकर जानवरों (घोड़े, बैल आदि) को आगे बढ़ाना, जानवरों को चलाना
उदाहरण
. हाँकि हाँकि दलनि दनाइ दहपट्टी हते, बाजी औ वितुंड झुंड झूमत खरे जे हैं। -
खींचने वाले जानवर को चलाकर गाड़ी या रथ आदि चलाना, बैलगाड़ी या इक्का आदि वाहनों को चलाना
उदाहरण
. खाद लदते ही गाड़ीवान ने बैलों को हाँका। . खोज मारि रथ हाँकहु ताता। -
मारकर या बोलकर चौपायों को भगाना, चौपायों को किसी स्थान से हटाना
उदाहरण
. खेत में गाएँ खड़ी हैं, हाँक दो। - पंखे से हवा पहुँचाना, हवा करना
-
पंखा हिलाना, पंखा झलना
उदाहरण
. वह पंखा हाँक रहा है।
हाँकना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअन्य भारतीय भाषाओं में हाँकना के समान शब्द
उर्दू अर्थ :
हाँकना - ہانکنا
बड़ाई करना - بڑائی کرنا
पंजाबी अर्थ :
हिक्कणा - ਹਿੱਕਣਾ
गुजराती अर्थ :
हांकवुं - હાંકવું
गप मारवी - ગપ મારવી
कोंकणी अर्थ :
हांकप
फटाशी मारप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा