havaa meaning in hindi
हवा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- वह सूक्ष्म प्रवाह रूप पदार्थ जो भूमंडल को चारों ओर से घेरे हुए है और जो प्राणियों के जीवन के लिये सब से अधिक आवश्यक है , वायु , पवन , विशेष—दे॰ 'वायु' , क्रि॰ प्र॰—आना , —चलना , —बहना , यौ॰—हवाखोरी , हवाचक्की , हवागाड़ी = मोटर गाड़ी
- भूत , प्रेत , (जिनका शरीर वायव्य माना जाता है)
- अच्छा नाम , प्रभाव , प्रसिद्धि , ख्याति
- व्यापारियों या महाजनों में धाक , बड़प्पन या उत्तम व्यवहार का विश्वास , साख
- किसी बात की सनक , धुन
- इच्छा , स्पृहा आकांक्षा (को॰)
- लोभ , लालच (को॰)
-
प्रायः सर्वत्र चलता रहने वाला वह तत्व जो सारी पृथ्वी पर व्याप्त है और जिसमें प्राणी साँस लेते हैं
उदाहरण
. हवा के अभाव में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । - हिन्दू धर्मग्रंथों में वर्णित एक देवता जो हवा के अधिपति माने जाते हैं
- कुछ गैसों (ख़ासकर नाइट्रोजन और ऑक्सीजन) के मेल से बना गैसीय आवरण जो भूमंडल को चारों ओर से घेरे हुए है; पवन; वायु; समीर
- साँस
- झूठी ख़बर; अफ़वाह
- भूत-प्रेतादि
- फ़ैशन अथवा रीति का चलन
- ज़माना
- संबंधजन्य प्रभाव
- गिनती के विचार से पालतू कबूतरों को हवा अर्थात् आकाश में उड़ाने की क्रिया, उदा०-वे सबेरे कबूतरों को खोलकर दाना देते और तब एक-दो हवा उड़ाते थे, -मिर्जा रुसवा
- प्राय : सर्वत्र चलता रहनेवाला वह तत्त्व जो सारी पृथ्वी में व्याप्त है और जिसमें प्राणी सांस लेते हैं। हवा। पद-हवा-पानी। (देखें) मुहा०-हवा उड़ना-लोक में कोई अफवाहयाखबर फैलना। हवा करना = पंखे आदि से हवा चलाना। (कोई चीज) हवा करना = गायब करना। हवा के घोड़े पर सवार होना = (क) बहुत जल्दी में होना। (ख) किसी प्रकार के नशे या गहरी उमंग में होना। हवा के रुख जाना = जिस ओर हवा बहती हो, उसी ओर जाना। हवा खाना = (क) शुद्ध वायु का सेवन करना। (ख) विकल या वंचित होना। (कहीं की) हवा खाना-कहीं जाकर रहना। जैसे-जेल की हवा खाना। हवा गिरना तेज चलती हुई हवा का धीमा या मंद होना। (किसी काम या बात को) हवा देना = प्रचार में प्रोत्साहन देना। बढ़ाना। जैसे-परदे की प्रथा ने वेश्यावृत्ति को हवा दी। हवा पलटना कोई नई स्थिति उत्पन्न होना। हालत बदल जाना। हवा पीकर या फांककर हवाई-केन रहना-बिना भोजन किये समय बिताना। (व्यंग्य) हवा फिरना दे० ऊपर ' हवा पलटना '। (किसी को) हवा बताना = किसी का उद्देश्य बिना सिद्ध किये उसे यों ही चलता करना। टालना जैसे वह सब को यों ही हवा बताता है, हवा बदलना = दे० ऊपर ' हवा पलटना ', (कहीं की) हवा बिगड़ना = (क) वातावरण आदि में रोगों के कीटाणु फैलना, (ख) सारी परिस्थिति या वातावरण खराब होना, (कहीं की या किसी की) हवा लगना = किसी प्रकार का बुरा परिणाम या अवांछित प्रभाव होना, हवा से बातें करना = (क) बहुत तेज दौड़ना या चलना, (ख) आप ही आप या यों ही व्यर्थ की बातें बकते रहना, हवा से लड़ना = बिना किसी कारण या बात के लड़ाई-झगड़े करना, हवा हो जाना = (क) भाग जाना, (ख) बहुत तेजी से चलने लगना, (ग) गायब या गुम हो जाना
संज्ञा, पुल्लिंग
- झाँवाँ
हवा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएहवा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएहवा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएहवा से संबंधित मुहावरे
हवा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- air, wind, breeze
हवा के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- वायु, रङ्ग ढङ्ग
हवा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बयार, पवन, वायु, समीर. 2. भूत, प्रेत आदि. 3. लालच, 4. अरमान. 5. धुन. 6. ख्याति 7. साख. 8. सम्बंधजन्य प्रभाव. 9. फैशन या रीति का चलन. 10. अफवाह. 11. चकमा. 12. आडम्बर
हवा के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- वायु , पवन
हवा के मगही अर्थ
संज्ञा
- वायु, बयार, बतास; भूत-प्रेत, प्रेतबाधा; प्रसिद्धि, प्रभाव; धुन, सनक, रौ
हवा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- बसात
Noun
- wind, air.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा