ईद

ईद के अर्थ :

ईद के हिंदी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मुसलमानो का एक त्योहार, रमज़ान महीने में तीस दिन रोज़ा (व्रत) रखने के बाद जिस दिन दूज का चाँद दिखाई पड़ता है, उसके दूसरे दिन यह त्यौहार मनाया जाता है

    उदाहरण
    . ईद और नौरोज है सब दल के साथ। दिल नहीं हाजिरा तो दुनियाँ है उजाड़। . ईद के दिन बच्चों को उपहार दिया जाता है।

  • ख़ुशी का दिन

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, इंदु

    उदाहरण
    . हौं दरोग जो कहौं ईद उग्गमे कुहुँ निसि।

ईद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a Muslim festival

ईद के कन्नौजी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ख़ुशी का दिन
  • त्योहार
  • मुसलमानों का एक प्रसिद्ध त्योहार

ईद के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुसलमानों का त्यौहार

ईद के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • इस्लाम धर्म का पवित्र पर्व, ईद-उल-ज़ुहा और ईद-उल-फ़िज़ा, ख़ुशी

ईद के मगही अर्थ

संज्ञा

  • रमज़ान महीने की समाप्ति पर मुसलमानों द्वारा मनाया जानेवाला त्योहार

ईद के मैथिली अर्थ

अरबी

  • इसलाम का एक पर्व

Arabic

  • an Islamic festival.

ईद के मालवी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मुसलमानों का एक प्रसिद्ध त्योहार

ईद के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक मुसलमानी त्योहार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा