स्नान

स्नान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्नान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • bath, ablution

स्नान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर को स्वच्छ करने या उसकी शिथि- लता दूर करने के लिये उसे जल से धोना, अथवा जल की बहती हुई धारा में प्रवेश करना, अवगाहन, नहाना, देखिए : 'नहाना'

    उदाहरण
    . नृपति सुरसरी कै तट आइ, कियौ असमान मृत्तिका लाइ।

  • नहान, शौच
  • शरीर के अंगों को धूप या वायु के सामने इस प्रकार करना जिसमें उनके ऊपर उसका पूरा पूरा प्रभाव पड़े, जैसे,—आतपस्नान, वायुस्नान
  • पानी से धोकर साफ करना, जल से धोकर शुद्ध करना
  • जल से भिगोने या शरीर को धूप में सेंकने की क्रिया

    उदाहरण
    . स्नान से कुछ रोगाणु दूर हो जाते हैं।

  • किसी व्रत या नियम से नदी आदि के जल में नहाने की क्रिया
  • धूप, वायु आदि का सेवन, धूप में लेटे रहकर शरीर आदि को तपाना, जैसे- धूप स्नान
  • देवमूर्ति या विग्रह को नहलाना
  • स्नानीय जल आदि वस्तुएँ, नहाने के काम में प्रयुक्त जल आदि पदार्थ
  • स्वच्छ या शीतल करने के लिए सारा शरीर जल से धोने का कार्य

    उदाहरण
    . संत लोग स्नान के बाद पूजा पाठ करते हैं।

स्नान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

स्नान के अंगिका अर्थ

  • नहाया हुआ रूप में बनाई जाती है

  • नहाना, स्नान

स्नान के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • शरीर को स्वच्छ करने अथवा पवित्र करने हेतु शरीर को जल से धोने की क्रिया, स्नान, नहाना, अवगाहन

    उदाहरण
    . तीरथ कोटि सनान करें फल जैसौ दरसन। . स्नान करि अंजलि-जल नृप लियो। . करि असनान, अभूषन अंग भरि, आवति पार्छ।

स्नान के मैथिली अर्थ

  • नहाना
  • bath.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा