ispanj (sponge) meaning in hindi
इस्पंज के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
समुद्र में एक प्रकार के अत्यंत छोटे कीड़ों के योग से बना हुआ मुलायम रुई की तरह का सजीव पिंड जिसमें बहुत से छेद होते हैं, जिनमें से होकर पानी आता है, मुर्दा बादल, स्पंज
विशेष
. इस्पंज या स्पंज भिन्न-भिन्न आकार के होते हैं। इनकी सृष्टि दो प्रकार से होती है- एक तो सविमाग द्वारा और दूसरे रजकीट और वीर्यकीट के संयोग में। इसकी आदमी रंग की, रुई के समान मुलायम ठठरी जिसमें बहुत से छेद होते हैं, बाज़ारों में स्पंज के नाम से बिकती है। इसमें पानी सोखने की बड़ी शक्ति होती है; इसी से लड़के इससे पोंछते और डॉक्टर लोग घाव पर का ख़ून आदि सुखाते हैं। पानी सोखने पर यह ख़ूब मुलायम होकर फूल जाता है। - जल या दूसरे तरल पदार्थों को सोखने के लिए बना रबर या सैल्लूलोज़ का कोई छिद्रदार उत्पाद
इस्पंज के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- छोटी कीड़ों से बना रुई कासा एक समुद्री पदार्थ जो पानी बहुत सोखती है
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा