jaa.nchnaa meaning in hindi
जाँचना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
किसी विषय की सत्यता या असत्यता का निर्णय करना, सत्यासत्य आदि का अनुसंधान करना, किसी सिद्धांत की सत्यता का पता लगाना
उदाहरण
. वैज्ञानिक ब्लैक होल के बारे में जाँच कर रहे हैं। -
किसी बात के लिए प्रार्थना करना, माँगना
उदाहरण
. रावन मरन मनुज कर जाँचा। प्रभु विधि बचन कीन्ह चह साँचा। . जिन जाँच्यों जाह रस नंदराय ठरे। मानो बरसत मास असाढ़ दादुर मोर ररे। . यही उदर के कारने जग जाँच्यो निसि याम। स्वामिपनो सिर पर चढयो सरयो न एको काम। -
किसी व्यक्ति की योग्यता, क्षमता का पता लगाना
उदाहरण
. उसे काम सौंपने से पहले जाँच लीजिए कि वह सक्षम है भी या नहीं। -
किसी बात या लेख आदि के गुण-दोषों का पता लगाना, परखना
उदाहरण
. उसके लेख की त्रुटियों की जाँच कीजिए। -
काट-छाँट करना
उदाहरण
. तुमने तो इसकी बड़ी बारीकी से जाँच कर ली है। -
पूछताछ करना
उदाहरण
. तुम तो हमारी अनावश्यक जाँच कर रहे हो। -
चिकित्सक द्वारा यह देखना कि किसी को कोई रोग है या नहीं और अगर है तो उसका कारण क्या है
उदाहरण
. चिकित्सक लेटे हुए रोगी को जाँच रहा है। -
विशेषतः किसी रोग के कारण को जानने के लिए किसी शारीरिक द्रव्य को किसी यंत्र, रासायनिक प्रक्रिया आदि की सहायता से अवलोकन करना
उदाहरण
. चिकित्सक प्रयोगशाला में ख़ून की जाँच कर रहा है। -
यह देखना कि कोई काम ठीक से हुआ है या नहीं
उदाहरण
. हमारे काम को एक भाषाविज्ञानी जाँचेंगे। -
किसी वस्तु, व्यक्ति आदि के गुण, दोष को जाँचना कि यह अमुक काम के योग्य है कि नहीं
उदाहरण
. देखना होगा कि यह चीज़ ठीक है या नहीं।
जाँचना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएजाँचना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअन्य भारतीय भाषाओं में जाँचना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
जाचणा - ਜਾਚਣਾ
गुजराती अर्थ :
तपासवुं - તપાસવું
उर्दू अर्थ :
परखना - پرکھنا
कोंकणी अर्थ :
तपासप
चवकशी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा