जपमाला

जपमाला के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जपमाला के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह माला जिसे लेकर लोग जप करते हैं, वह माला जिसे हाथ में रखकर जप करते हैं, जप करने के लिए प्रयुक्त माला, जपनी

    विशेष
    . यह माला संप्रदायानुसार, रुद्राक्ष, कमलाक्ष, पुत्रजीव, स्फटिक, तुलसी आदि के मनकों की होती है। इनमें प्रायः एक सौ आठ, चौवन या अट्ठाईस दाने होते हैं और बीच में जहाँ गाँठ होती है वहाँ एक समेरु होता है। हिंदुओं के अतिरिक्त बौद्ध, मुसलमान और ईसाई आदि भी माला से जप करते हैं।

    उदाहरण
    . राधेश्याम हमेशा जपमाला अपने साथ रखता है।

जपमाला के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जपमाला के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a rosary
  • a Japamala or mala is a string of prayer beads commonly used in Hinduism, Jainism, Sikhism, Buddhism and other traditions for the spiritual practice known in Sanskrit as japa

जपमाला के मगही अर्थ

संज्ञा

  • जाप करने की तुलसी, चंदन, रुद्राक्ष आदि की माला, सुमिरनी

जपमाला के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह माला जिसे हाथ में रखकर जप करते हैं।

जपमाला के हरियाणवी अर्थ

जपमाळा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जाप करने की माला, 108 मनकों की माला

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा