जपना

जपना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जपना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • किसी वाक्य या वाक्यांश को बराबर लगातार धीरे-धीरे देर तक कहना या दोहराना

    उदाहरण
    . राम राम के जपे ते जाय जिय की जरनि।

  • यजन करना, यज्ञ करना

    उदाहरण
    . चहत महामुनि जाग जपो। नीच निसाचर देत दुसह दुख कृस तनु ताप तपो।

  • किसी मंत्र का संध्या, यज्ञ या पूजा आदि के समय संख्यानुसार धीरे-धीरे बार-बार उच्चारण करना
  • धार्मिक फल-प्राप्ति के लिए किसी शब्द, पद, वाक्य आदि को भक्ति या श्रद्धापूर्वक बार-बार कहना, श्रद्धापूर्वक बार-बार किसी देवता आदि का नाम लेना, जप करना
  • (बाजारू) खा जाना, जल्दी निगल जाना
  • (लाक्षणिक) किसी की कोई चीज़ हज़म करना, हड़पना

जपना के मालवी अर्थ

क्रिया

  • जप करना, चुप रहना।

जपना के हरियाणवी अर्थ

जपणा

सकर्मक क्रिया

  • भगवान को स्मरण करना
  • घनीभूत इच्छा के साथ स्मरण करना
  • अनिष्ट सोचना (व्यंग्य में)
  • हड़पना (व्यंग्य में)

सकर्मक क्रिया

  • दे. जपणा

अन्य भारतीय भाषाओं में जपना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

जपणा - ਜਪਣਾ

गुजराती अर्थ :

जपवुं - જપવું

रटवुं - રટવું

उर्दू अर्थ :

जपना - جپنا

विर्द करना - ورد کرنا

कोंकणी अर्थ :

जाप करप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा