जरीब

जरीब के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

जरीब के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खेत या भूमि नापने की ज़ंजीर अथवा डोरी जो लगभग साठ गज़ लंबी होती है, माप जिससे भूमि नापी जाती है

    विशेष
    . हिंदुस्तानी जरीब 55 गज़ की और अंग्रेज़ी जरीब 60 गज़ की होती है। एक जरीब में 20 गट्ठे होते हैं।

    उदाहरण
    . पटवारी जरीब से किसानों के खेत माप रहा था।

  • लाठी, छड़ी
  • रेशम की वह रस्सी जिससे शाही जुलूस के साथ रास्ता नापा करते थे

जरीब के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

जरीब से संबंधित मुहावरे

जरीब के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a land-measuring chain

जरीब के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नाप का एक प्रसिद्ध पैमाना

जरीब के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ज़मीन नापने की ज़ंजीर जो 55 या 60 गज़ की होती है

जरीब के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ज़मीन मापने की सौ कड़ियाँ, 1 जरीब=66 फिट

जरीब के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सौ कड़ियों की छियासठ फीट लंबी भूमि नापने की साँकल

जरीब के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अमीनी ज़ंजीर जो 55 या 60 गज़ की होती है

Noun, Feminine

  • a standard measuring chain used in surveying: See T.VII.

जरीब के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भूमि नापने की ज़ंजीर

जरीब के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लोहे की वह जंजीर जिससे भूमि नापी जाती है
  • भूमि का एक नाप, 22 गज या 100 कड़ियों का नाप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा