जयंती

जयंती के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जयंती के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या महापुरुष की जन्मतिथि पर होने वाला उत्सव, जन्मतिथि का उत्सव, जैसे—गाँधी जयंती

    उदाहरण
    . दो अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयंती मनायी जाती है।

  • किसी महत्वपूर्ण कार्य के आरंभ होने की वार्षिक तिथि पर होने वाला उत्सव, किसी संस्था की वर्षगाँठ पर होने वाला उत्सव, जैसे–स्वर्ण या हीरक जयंती

    उदाहरण
    . यह संस्था आज अपनी रजत जयंती मना रही है।

  • वह स्त्री जिसने विजय प्राप्त की हो, विजय प्राप्त करने वाली स्त्री
  • ध्वजा, पताका
  • दुर्गा का एक नाम
  • पार्वती का एक नाम
  • हल्दी
  • अरणी
  • बैजंती का पौधा
  • ज्योतिष का एक योग

    विशेष
    . जब श्रावण मास के कृष्णापक्ष की अष्टमी की आधी रात के समय और शेष दंड में रोहिणी नक्षत्र पड़े, तब यह योग होता है।

  • देवाधिपति इंद्र की पुत्री

    उदाहरण
    . जयंती और जयंत भाई-बहन थे।

  • जौ के छोटे पौधे जिन्हें विजयादशमी के दिन ब्राह्मण लोग यजमानों को मंगल द्रव्य के रूप में भेट करते हैं, जई, करई

    उदाहरण
    . नवरात्रि की जयंती को तावीज़ में भरकर बच्चे को पहनाया गया।

  • एक बड़ा पेड़ जिसे जैंत या जैंता कहते हैं

    विशेष
    . इस पेड़ की डालियाँ बहुत पतली और पत्तियाँ अगस्त की पत्तियों की तरह की, पर उनसे कुछ छोटी होती हैं। फूल अरहर की तरह पीले होते हैं। फूलों के झड़ जाने पर बित्ते सवा बित्ते लंबी पतली फलियाँ लगती हैं। फलियों के बीज उत्तेजक और संकोचक होते हैं और दस्त की बीमारियों में औषध के रूप में काम में आते हैं, खाज का मरहम भी इससे बनता है, इसकी पत्तियाँ फोड़े या सूजन पर बाँधी जाती हैं और गिलटियों को गलाने का काम करती हैं। इसकी जड़ पीसकर बिच्छू के काटने पर लगाई जाती है। यह जंगली भी होता है और लोग इसे लगाते भी हैं।


विशेषण

  • विजय प्राप्त करने वाली, विजयिनी

जयंती के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

जयंती के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

जयंती के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • (birth) anniversary
  • jubilee

जयंती के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी की जन्मतिथि, वर्षगाँठ

जयंती के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुर्गा
  • पार्वती
  • वृक्ष विश्वेष

जयंती के मैथिली अर्थ

जयन्ती

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी संस्था की जन्मतिथि अथवा किसी महत्वपूर्ण कार्य के आरंभ होने की वार्षिक तिथि पर होने वाला उत्सव

Noun, Feminine

  • ovation in memory, Jubilee

जयंती के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. जींद

अन्य भारतीय भाषाओं में जयंती के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

वरेहगंढ - ਵਰੇਹਗੰਢ

गुजराती अर्थ :

जयंती - જયંતી

कोंकणी अर्थ :

जल्म-दिवस

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा