झौंर

झौंर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - झौँर
  • देखिए - झाँवर

झौंर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • झुंड, समूह

    उदाहरण
    . छकि रसाल सौरभ सने मधुर माधुरी गंध। ठौर ठौर झौंरत झपत झौंर झौंर मधु अंध।

  • फूलों, पत्तियों या छोटे-छोटे फलों का गुच्छा

    उदाहरण
    . दाख कैसी झौंर झलकति जोति जोबन की चाटि जाते भौंर जो न होती रंग चंपा की।

  • एक प्रकार का गहना जिसमें मोतिया या चाँदी सोने के दानों के गुच्छे लटकते रहते हैं, झब्बा

    उदाहरण
    . कलगी तुर्रा झौंर जग्ग सरपेच सुकुंडल।

  • पेड़ों या झाड़ियों का घना समूह, झापस, कुंज

    उदाहरण
    . बंस झौर गंभीर भीतिकर नहिं सूझत दस आसा।

  • देखिए : 'झाँवर'

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झंझट

    उदाहरण
    . तुम काहे को झौंर करौ इतनी, नहिं काज है लाज हिये मढ़िबे को।

झौंर के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (झाँवर) काला पड़ने का भाव, स्याह होना

झौंर के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हवा का झौंका

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा