kaaDhnaa meaning in hindi
काढना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
किसी वस्तु के भीतर से किसी वस्तु को बहार करना, निकालना
उदाहरण
. खनि पताल पानी तहँ काढा । छीर समुद्र निकसा हुत बाढा । . मीन दीन जनु जल ते काढे । - किसी आवरण को हटाकर कोई वस्तु प्रतक्ष्य करना, खोलकर दिखाना, जैसे,— दाँत काढना
-
किसी वस्तु को किसी वस्तु से अलग करना
उदाहरण
. तब मथि काढि लिए नवनीता । -
लकडी, पत्थर, कपडे आदि पर बेल बूटे बनाना, उरेहना, चित्रि त्र करना, जैसे—बेल बूटा काढना, कसीदा काढना
उदाहरण
. पवँरिहि पँवरि सिंह गढि काढे । डरपहिं लोग देखि तहँ ठाढे । . राम बदन बिलोकि मुनि ठाढा । मानहुँ चित्र माझि लिखि काढा । —तुलसी (शब्द॰) । ५ -
उधार लेना, ऋण लेना, जैसे , उनके पास तो रुपया तो था ही नहीं, कही से काढकर लाए हैं
उदाहरण
. माताहिं पिताहिं उऋण भए नीके । गुरु ऋण रहा सोच बड जी के । सो जनु हमरे माथे काढा । दिन चलि गए ब्याज बहु बाढा । तुलसी (शब्द॰) । ६ - कहाडे में से पकाकर निकालना, पकाना, छानना, जैसे,—पुरी काढना, जलेबी काढना
- दूध दुहना, जैसे,— गैया का दूध अभी काढा गया है
काढना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएकाढना के हरियाणवी अर्थ
काढणा
सकर्मक क्रिया
- निकालना
- कढाई या कशीदाकारी करना
- दूध को बहुत औटाना
- अंदर गड़ी वस्तु बाहर निकालना, जैसे- काँट्टा काढणा
- चित्रित करना - भींत पै होई काढ दे
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा