काज

काज के अर्थ :

काज के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रयत्न जो किसी उद्देश्य की सिद्धिके लिये किया जाय , कार्य , काम , कृत्य

    उदाहरण
    . ज्ञानी लोभ करत नहिं कबहुँ लोभ बिगारत काज । . घाम, धूम, नीर औ समीर मिले पाई देह ऐसो धन कैसे दूत काज भुगतावैगो ।

  • व्यवसाय , धंधा , पेशा , रोजगार , जैसे, (क) इस लडके को अब किसी काम काज में लगाओ , (ख) अपने घर का काज देखो
  • प्रयोजन , मतलब , उद्देश्य , अर्थ

    उदाहरण
    . बिन काज आज महराज लाज गइ मेरी । . रोए कंत न बहूरा तौ रोए का काज ?—जायसी (शब्द॰) ।

  • विवाह सबंध

    उदाहरण
    . यह श्यामल राजकुमार सखी, बर जानकी जोगहिं जन्म लयो । रघुराज तथा मिथिलापुर राज अकाज यही जो न काज भयो ।

  • बालक अवस्था से बडे या किसी बूढे आदमी के मर जाने का भोज , काम

पुर्तगाली ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • छेद जिसमें बटन डालकर फँसाया जाता है , बटन का घर

काज के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

काज से संबंधित मुहावरे

काज के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a button hole
  • wedding, wedding ceremony
  • work
  • ceremony

काज के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कार्य, काम, प्रयोजन, व्यवसाय

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बटन अटकाने के लिए बनी छेद

काज के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • काम

काज के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काम, कार्य

काज के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कार्य, काम-विशेष शुभ कार्य के लिए धार्मिक अनुष्ठान के लिए भी प्रयुक्त, बटन को टांकने के लिए प्रयुक्त विवर

काज के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बटन का छेद

Noun, Masculine

  • a button hole.

काज के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विवाह, शादी, कार्य या काम

काज के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • काम (कार्य प्रयोजन) कपड़े के बटन घुसाने का स्थान (काज-बटन)

काज के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • कायं , काम , प्रयोजन

    उदाहरण
    . ते धनि जे ब्रजराज लखें गृहकाज करें ।

  • कारण

    उदाहरण
    . बिन काज होत काल बदनाम भूमितल है ।

  • करतूत

    उदाहरण
    . भजि जायँ यों करि काज ।

  • लिए

    उदाहरण
    . सिच्छन-काज उजीरन को कढ़े ।

काज के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बटन लगाने के लिए बनायी हुई जगह;

    उदाहरण
    . काज के मुँह मोख द।

Noun, Feminine

  • button hole in the cloth.

काज के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • काम, रोजगार, धंधा; प्रयोजन, उद्देश्य, भलाई, उपकार; श्राद्ध आदि काम; (अ. कायज:) कपड़ों में बटन लगाने का छेद; (अ. कॉर्क) दे. 'काग'

काज के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • इष्ट-साधन
  • कर्तव्य
  • व्यवसाय, धन्धा
  • प्रयोजन
  • (सिआइमे) हाथस बटन लगओनाइ आदि क्रिया
  • विवाहादि शुभकर्म, करतेबता

Noun

  • work.
  • duty.
  • occupation, profession.
  • purpose.
  • (in tailoring) finishing work done usually by hand.
  • function of marriage and the like.

काज के मालवी अर्थ

क्रिया

  • काम, कारण।

काज के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कार्य, काम
  • किसी वयोवृद्ध या सम्मानित व्यक्ति के स्वर्गवास पर समस्त गाँव, आसपास के कुछ गाँव अथवा किन्हीं जाति विशेष के लोगों को दिया जाने वाला मृत्यु भोज (आमंत्रित गाँव के लोग या पंचायत, काज करने वाले व्यक्ति को सम्मानार्थ पगड़ी बाँधते हैं)

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बटन का घर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा