कलावा

कलावा के अर्थ :

कलावा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूत का लच्छा जो टेकुए पर लिपटा रहता है
  • लाल पीले सूत के तागों का लच्छा जिसे विवाह आदि शुभ अवसरों पर हाथ, घड़ों तथा और और वस्तुओं पर भी बाँधते हैं,
  • हाथी के गले में पड़ी हुई कई लड़ों की रस्सी जिसमें पैर फैसाकर महावत हाथी हाँकते हैं
  • हाथी की गरदन

कलावा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a red thread (tied on the wrist by the Hindus on auspicious occasions)

कलावा के कन्नौजी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूत, सूत का लच्छा

कलावा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूत का लच्छा, पूजन, विवाहादि, शुभ अवसर पर पीला रंगा हुआ हाथ में बाँधने का सूत का डोरा, हाथी की गरदन

कलावा के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • सूत का लपेटा हुआ लच्छा
  • लाल, पीले, हरे आदि रंगों से रंगा कच्चे धागों का लच्छा जो मांगलिक अवसरों पर कलाई, कलश आदि पर बाँधा जाता है; हाथी की गरदन में पड़ी हुई कई लरों की रस्सी, जिससे महावत रकाब का काम लेता है

कलावा के हरियाणवी अर्थ

कळावा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लाल-पीला कच्चा सूत जो शुभ अवसर पर हाथ या कलश आदि पर बाँधा जाता है
  • सुनार का एक उपकरण विशेष

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा