कमाल

कमाल के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

कमाल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परिपूर्णता, पूरापन
  • निपुणता, कुशलता
  • अद्भुत कर्म, अनोखा कार्य

    उदाहरण
    . बेगम साहब कमाल है। अल्ला जानता है कमाल है।

  • कारीगरी, सनअत
  • कबीर के बेटे का नाम, जो कबीरदास ही की तरह फक्कड़ साधु था, कहते हैं, जो बात कबीर कहते थे, उसका उलटा ये कहते थे, जैसे- कबीर ने कहा- 'मन का कहना मानिए, मन है पक्का मीत, परब्रह्म पहिचानिए, मन ही की परतीत', कमाल ने कहा- 'मन का कहा न मानिए, मन है पक्का चोर, लै बोरै मजझार में, देय हाथ से छोड़', इसी बात को लेकर किसी ने कहा है कि 'बूड़ा बंस कबीर का उपजा पूत कमाल'

विशेषण

  • पूरा, संपूर्ण, सब
  • सर्वोत्तम, पहुँचा हुआ
  • अत्यंत, बहुत, ज़्यादा

    उदाहरण
    . बिचारे तमाल कमाल सोच में पड़ काले पड़ गए।

कमाल से संबंधित मुहावरे

कमाल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a miracle, wonder
  • excellence
  • miraculous perfection

कमाल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोई अद्भुत, अनोखा या साहसपूर्ण काम अत्यन्त कुशलतापूर्वक सम्पन्न करने का भाव

कमाल के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चमत्कारपूर्ण या असाधारण कार्य, परिपूर्णता, पराकाष्ठा

विशेषण

  • अनोखा, अद्भुत

Noun, Masculine

  • miracle, excellence, perfection, extra ordinary work.

Adjective

  • excellent, wonderful.

कमाल के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चतुरता, परिपूर्णता

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • पूरा, चतुर, श्रेष्ठ, अप्रत्याशित कार्य

कमाल के मगही अर्थ

संज्ञा

  • अद्भुत काम, अनोखा करतब; कुशलता, निपुणता

विशेषण

  • उत्तम, अनोखा

कमाल के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • प्रशंसनीय कार्य

Noun

  • marvell, excellence.

कमाल के मालवी अर्थ

विशेषण

  • आश्चर्यजनक, खूब।

कमाल के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आश्चर्य का काम। कमी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अवगुण 2. न्यूनता

    उदाहरण
    . मेरे में तनैं के कमी देक्खी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा