खगना

खगना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

खगना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • गड़ना, पैठना, चुभना, धँसना

    उदाहरण
    . कह ठाकुर नेह के नेजन कौ उर में अनी आदि खगी सो खागी ।

  • चित्त में बैठना, मन में धँसना, असर करना

    उदाहरण
    . जाहीं सों लागत नैन ताही के खगत बैन नख शिख लौं सब गात ग्रसति ।

  • लग जाना, लिप्त होना, अनुरक्त होना

    उदाहरण
    . प्रफुलित बदन सरोज सुँदरी अतिरस नैन रँगे । पुहुकर पुंडरीक पूरन मनो खंजन केलि खगे ।

  • चिह्नित हो जाना, छप जाना, उपट आना, उभर आना

    उदाहरण
    . यह सुनि धावत धरनि चर की प्रतिमा खगी पंथ में पाई ।

  • अटक रहना, अचल होकर रह जाना, अड़जाना

    उदाहरण
    . करि कै महा घमसान । खागि रहे खेत पठान ।

खगना के हरियाणवी अर्थ

खगणा

अकर्मक क्रिया

  • अड़ जाना, जिद्द करना
  • व्यर्थ में तर्क-वितर्क करना- मेरे तैं क्यूँ खग्गै सै, चाल परे नैं
  • जान-बूझ कर किसी के पास से खस कर निकलना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा