khap.Daa meaning in hindi
खपड़ा के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        मिट्टी का पका हुआ टुकड़ा जो मकान की छाजन पर रखने के काम आता है, खपरैल या छत बनाने के लिए पकाकर काम में लाए जाने वाले मिट्टी के चौड़े टुकड़े
                                                                                विशेष 
 . यह प्रायः दो प्रकार का होता है। एक प्रकार का खपड़ा चिपटा और चौकोर होता है, जिसे 'थपुआ' या 'पटरी' कहते हैं और दूसरे प्रकार का खपड़ा नाली के आकार का और लंबा होता है जिसे 'नरिया' कहते हैं। 'थपुआ' खपड़ा छाजन पर बिछाकर उसकी संधियों पर 'नरिया' खपड़ा औंधाकर रख देते हैं। भिन्न-भिन्न स्थानों के खपड़ों के आकार प्रकार आदि में थोड़ा बहुत भेद होता है। नए ढंग के अँग्रेज़ी खपड़े केवल थपुआ के आकार के होते हैं और उनमें नरिया की आवश्यकता नहीं होती।उदाहरण 
 . ज्यादातर मिट्टी के घर खपड़े से छाए जाते हैं।
- वह तीर जिसका फल चौड़ा है
- मिट्टी के घड़े के नीचे का आधा भाग जो गोल होता है
- मिट्टी का वह बर्तन जिसमें भिखमंगे भीख माँगते हैं, खप्पर
- मिट्टी के टूटे हुए बर्तन का टुकड़ा, ठीकरा
- 
                                                                        कछुए की पीठ का कड़ा ढक्कन या खोल
                                                                                उदाहरण 
 . शत्रु का आभास होते ही कछुआ स्वयं को खपड़े के अंदर छिपा लेता है।
- तसले के आकार का मिट्टी का बर्तन
- भिखमंगों का भीख माँगने का पात्र
देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        गेहूँ में होने वाला एक प्रकार का कीड़ा
                                                                                उदाहरण 
 . गेहूँ को धूप में सुखाने से खपड़े नहीं पड़ते।
खपड़ा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएखपड़ा के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मिट्टी का पका हुआ टुकड़ा जिसस छप्पर छाने का काम होता है, ठिकड़ा
खपड़ा के अवधी अर्थ
संज्ञा
- मकान की छत पर रखने के लिए मिट्टी के पके हुए टुकड़े
खपड़ा के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- छप्पर छाने का उपकरण, मिटटी के बने खपड़े
खपड़ा के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        खपरैल का घर छाने के लिए के मिट्टी का पका टुकड़ा, यह दो प्रकार का होता है, एक नरिया, जो नाली जैसा होता है और ऊपर से रखा जाता है, दूसरी पटरी, जो चौड़ी होती है और जिसके किनारे खड़े होते हैं पटरी के ऊपर से नरिया को रखा जाता है
                                                                                उदाहरण 
 . सड़ल सामान मेला में खपावल जाला। . खपड़ा से घर छावल जाला।
Noun, Masculine
- top and base tiles.
खपड़ा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- घर छारबाक खपटी
Noun
- clay tiles for roofing
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
