खेलना

खेलना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

खेलना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • फुरती से उछलना-कूदना; क्रीड़ा करना
  • केवल चित्त की उमंग से अथवा मन बहलाने या व्यायाम के लिये इधर उधर उछलना, कुदना, दौड़ना आदि , जैसे,—लड़के बाहर खेल रहे हैं
  • हिस्सा लेना; शामिल होना
  • कामक्रीड़ा करना , बिहार करना
  • साहस या चतुराई से कोई कार्य करना; दाँव लगाना
  • {ला-अ.} किसी के प्रति अनुचित आचरण या व्यवहार करना
  • भुत प्रेत के प्रभाव से सिर और हाथ पैर आदि हिलाना , अभुआना
  • चुनौती देना; मैदान में आना
  • दुर हो जाना , चले जाना
  • विचरना , चलना , बढ़ना

    उदाहरण
    . भयो रजायसु आगे खेलहि । गढ़ तर छाँड़ि अंत होइ मेलहि ।


सकर्मक क्रिया

  • पत्तों में लकड़ी की तीलियाँ लगाकर पत्तल या दोना बनाना
  • ऐसी क्रिया करना जो केवल मनबहलाव या व्य़ायाम आदि के लिये की जाती है और जिसमें कभी कभी हार जीत का भी विचार किया जाता है जैसे,—गेंद खलना; जुआ खेलना, ताश खेलना इत्यादि
  • पान के बीड़े में तिनका गोदना
  • किसी वस्तु को लेकर अपना जी बहलाना , किसी वस्तु को मनोरंजन के लिये हिलाना डुलाना आदि , जैसे,—खिलौना खेलना , जैसे—कागज यहाँ न छोड़ा, नहीं तो लड़के खेल डालेंगे
  • खील लगाना
  • नाटक या स्वाँग रचना , अभिनय करना , जैसे,—यह नाटक कल खेला जायगा

खेलना से संबंधित मुहावरे

  • खुल खेलना

    खुल्लमखुल्ला कोई ऐसा काम करना जिसके करने में लोगों को लज्जा आती हो, सबकी जान में कोई बुरा काम करना

  • खेलना खाना

    आनंद से दिन बिताना, निश्चित होकर चैन से दिन काटना

  • खेली खाई

    पुरुष समागत से जानकारी

  • जान पर खेलना

    अपने जीने की बाज़ी लगाना, अपने प्राण भय में डालना, ऐसा काम करना जिसमें मृत्यु का भय हो

खेलना के हरियाणवी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • दे. खेह्मणा

अन्य भारतीय भाषाओं में खेलना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

खेडणा - ਖੇਡਣਾ

गुजराती अर्थ :

रमवुं - રમવું

उर्दू अर्थ :

खेलना - کھیلنا

कोंकणी अर्थ :

व्यायाम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा