खिलना

खिलना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

खिलना के हिंदी अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • कली के दल अलग अलग होना , कली से फूल होना , विकसित होना
  • प्रसन्न होना , प्रमुदित होना
  • शोभित होना , उपयुक्त होना , ठीक या उचित जँचना , जैसे — यह गमला यहाँ पर खूब खिलता है
  • बीच से फट जाना , जैसे, — दिवार का खिल जाना
  • अलग अलग हो जाना , जैसे, — चावल खिलना

खिलना के हरियाणवी अर्थ

खिलणा

अकर्मक क्रिया

  • फूटना
  • कई भागों में छितर जाना- टुळक्या ओड़ खरबूज्जा अपने आप खिलग्या
  • जचना, फबना- वो कोए भी लत्ता पहर ले सब खिल्लैं सैं
  • प्रकाशित होना-दाद्दा का चंदन सूखताएँ खिल्लैगा
  • खिलखिलाकर हँसना
  • प्रसन्न होना - छोहरे का रुतबा बड्ढण की बात सुण कै बोलता खिलग्या (मन प्रसन्न हो गया)
  • बिखर जाना, छितर जाना
  • कली से फूल होना
  • खील होना, भुनकर खिलना

विशेषण

  • खिलने के गुण वाला

अकर्मक क्रिया

  • दे. खिलणा

अन्य भारतीय भाषाओं में खिलना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

खिड़णा - ਖਿੜਣਾ

गुजराती अर्थ :

खीलवुं - ખીલવું

प्रसन्न थवुं - પ્રસન્ન થવું

सुंदर देखावुं - સુંદર દેખાવું

शोभवुं - શોભવું

उर्दू अर्थ :

खिलना - کھلنا

ख़ुश होना - خوش ہونا

कोंकणी अर्थ :

फुलोर

प्रसन्न जावप

सुंदर दिसप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा