laa.nghnaa meaning in hindi
लाँघना के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; सकर्मक क्रिया
-
किसी चीज़ के इस पार से उस पार जाना, डाँकना, नाँघना
उदाहरण
. लड़के को लाँघकर मत जाया करो। . कै़दी जेल की दीवार लाँघ गया। -
किसी वस्तु को उछलकर पार करना
उदाहरण
. यह नाला तो तुम यों ही लाँघ सकते हो। - किसी स्थान या वस्तु के ऊपर से छलाँग लगाना, किसी बाधा को पैरों से फाँदकर पार करना
- डग भर कर या छलांग लगाकर किसी खाद्य वस्तु के ऊपर से होकर जाना जो अनुचित माना जाता है, जैसे— किसी की थाली लांँघना
हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लाँघने या लाँघे जाने की अवस्था, क्रिया या भाव, जैसे-बच्चे पर लाँघन पड़ना
- वह स्थिति जिसमें कोई चीज़ या जगह किसी ने लाँघी हो, जैसे— ऐसी औरतों की तो लाँघन भी बचानी चाहिए, अर्थात् उनकी लाँघी हुई चीज़ या जगह भी नहीं लाँघनी चाहिए
लाँघना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएलाँघना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएलाँघना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to cross, to jump over
- to transgress
लाँघना के हरियाणवी अर्थ
लाँघणा
सकर्मक क्रिया
- दे. उलाँकणा
सकर्मक क्रिया
- दे. उलाँकणा
अन्य भारतीय भाषाओं में लाँघना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
लंघणा - ਲੰਘਣਾ
कुद्दना - ਕੁੱਦਨਾ
गुजराती अर्थ :
लांघवुं - લાંઘવું
उर्दू अर्थ :
फाँदना - پھاندنا
कोंकणी अर्थ :
हुपप
उडी मारप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा