माँगना

माँगना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

माँगना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • किसी से यह कहना कि तुम अमुक पदार्थ मुझे दो, कुछ पाने के लिए प्रार्थना करना या कहना, याचना करना

    उदाहरण
    . सो प्रभु सों सरिता तरिबे कहँ माँगत नाउ करारे ह्वै ठाढ़े। . मैने उनसे 10 रुपए माँगे थे। . माँगउँ दूसर वर कर जोरी। . तुम अपनी पुस्तक उनसे माँग लो।

  • किसी से कोई आकांक्षा पूरी करने के लिए कहना

    उदाहरण
    . वह आपसे कुछ माँग रहा है। . हम तो ईश्वर से दिन-रात यही माँगते है कि आप निरोग हों। . माँगत तुलसिदास कर जोरे। बसहिं राससिय मानस मोरे।

  • हाथ पसारना, भीक लेना
  • ख़रीदने के उद्देश्य से किसी से कुछ लाकर प्रस्तुत करने या दिखाने के लिए कहना, जैसे— दूकानदार से पुस्तक माँगना

माँगना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

माँगना से संबंधित मुहावरे

माँगना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to demand
  • to ask/call for
  • to claim
  • to invite (as tender)
  • to solicit

माँगना के मालवी अर्थ

माँगणा, माँगणो

क्रिया

  • माँगना, भिक्षावृत्ति करना

माँगना के हरियाणवी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • दे. माँगणा

अन्य भारतीय भाषाओं में माँगना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

मंगणा - ਮੰਗਣਾ

गुजराती अर्थ :

मागवुं - માગવું

उर्दू अर्थ :

माँगना - مانگنا

कोंकणी अर्थ :

मागप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा