माँझ

माँझ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

माँझ के हिंदी अर्थ

अव्यय

  • में, भीतर, बीच, अंदर

    उदाहरण
    . व्रजहि चलौ आई अब साँझ। सुरभी सबै लेहु आगे करि रैनि होइ पुनि बनही माँझ। . तुम्हरे कटक माँझ सुनु अँगद। मो सन भिरहि कवन याधा बद। . रेज करि सौतिन मजेज सों निकेत माँझ, पर पति हेत सेज साँझ ते सँवारती। . आपुस माँझ महोदर साँचे। क्यों तुम बीर विरोधिन राँचे।

  • में

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंतर, फ़र्क़
  • नदी के बीच में पड़ी हुई रेतीली भूमि

माँझ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

माँझ से संबंधित मुहावरे

माँझ के अंगिका अर्थ

अव्यय

  • बीच में

माँझ के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • मध्य

    उदाहरण
    . भौजी बैठी माँझ मंझोटे। (लोकगीत)

माँझ के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भीतर, अंदर, मध्य, उदारी
  • अंतर, भेद

माँझ के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्वांग की एक तर्ज या छंद

    उदाहरण
    . उदा. - मैं पंडित परमेश्वर हूँ, मेरी कर करतार सहाय


संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का दोहा

    उदाहरण
    . उदा. तोता हैरत में आ गया, सुन तेरे मुख की बात। जिसका हम सर है नहीं वह है मालिक की जात

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा