महा

महा के अर्थ :

महा के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • an allomorph of महत् as it appears in numerous compounds

महा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • अत्यंत, बहुत, अधिक

    उदाहरण
    . महा अजय संसार रिपु जीत सकइ सो वीर। जाके अस रथ होंइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर।

  • जो सबसे उत्तम या श्रेष्ठ हो, सबसे बढ़कर, सर्वश्रेष्ठ

    उदाहरण
    . महा मंत्र जोइ जपत मेहेसू। कासी मुकुति हेतु उपदेसू।

  • बहुत बड़ा, भारी, जैसे— महाबाहु, महासमुद्र

    विशेष
    . ब्राह्मण, पात्र, यात्रा, प्रस्थान, निद्रा, तैल और मांस इन शब्दों में 'महा' शब्द लगाने से इन शब्दों के अर्थ कुत्सित हो जाते हैं। जैसे—महाब्राह्मण = कदृहा ब्राह्मण। महापात्र = कदृहा ब्राह्मण। महायात्रा = मृत्यु। महाप्रस्थान = मृत्यु। महानिद्रा = मृत्यु। महामांस = मनुष्य का मांस।

    उदाहरण
    . कहै पद्याकर सुबास तें जवास तें सुफूलन को रास तें जगी है महा सास तै। . बुंद सोखि गो कहा महा समुद्र छीजई।

  • बहुत उग्र या तीव्र विनाशक, अत्यधिक हिंसक, अत्यंत विस्तृत, जैसे— महायुद्ध, महानगर, महाद्वीप आदि
  • जो देखने में सीधा-सादा होने पर भी वास्तव में बहुत बड़ा धूर्त हो

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मथकर मक्खन निकाल लेने पर बचा हुआ दही का पानी, मठ्ठा, छाछ

    उदाहरण
    . रीझि बूझी सब की प्रतीति प्रीति एही द्वार दूध कौ जरयौ पिवत फूँकि फूँकि मह्यो हौं।


संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गाय
  • गोपवल्ली

विशेषण

  • बहुत ज़्यादा

महा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

महा के अंगिका अर्थ

  • मथना, महनना, बड़ा, अधिक

महा के अवधी अर्थ

विशेषण

  • बड़ा

महा के कन्नौजी अर्थ

  • 'महत्' शब्द का समासगत रूप

महा के कुमाउँनी अर्थ

अव्यय

  • बड़ा, महान

महा के गढ़वाली अर्थ

  • बड़ा, बहुत अधिक

  • great, mighty.

महा के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • बड़ा, अत्यधिक, सर्वश्रेष्ठ

    उदाहरण
    . आनद मगन चंद महामनि मंदिर में।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा