mahiinaa meaning in hindi
महीना के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        काल का एक परिमाण जो वर्ष के बारहवें अंश के बराबर होता है, तीस दिन का समय, मास, माह
                                                                                विशेष 
 . महीना साधारणतया तीस दिन का होता है, पर कोई कोई महीने इससे अधिक और न्यून भी होते हैं। आजकल भारतवर्ष में कई प्रकार के महीने प्रचलित हैं जैसे—देशी, अरबी और अंग्रेजी। देशी या हिंदी महीने चार प्रकार के होते हैं—सौर मास, चंद्र मास, नक्षत्र मास और सावन मास। अरबी महीना एक प्रकार का चंद्र मास है जो शुक्ल द्वितीया से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी महीना सौर मास का एक भेद है जिसमें संक्रांति से महीना नहीं बदलता, किंतु प्रत्येक महीने के दिन नियत होते हैं।उदाहरण 
 . वह अगले महीने की बारह तारीख़ को आएगा।
- 
                                                                        वह वेतन जो महीना भर काम करने के बदले में काम करने वाले को मिले, मासिक वेतन, दरमाहा
                                                                                उदाहरण 
 . क्या उसे अपने काम का महीना मिल गया है?
- 
                                                                        स्त्रियों का रजोधर्म या मासिक धर्म
                                                                                उदाहरण 
 . महीने के समय स्त्रियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
महीना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएमहीना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमहीना से संबंधित मुहावरे
महीना के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a month
- menses
महीना के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- माह, मासिक वेतन, मासिक धर्म
महीना के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मास
- देखिए : 'महिन्ना'
महीना के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मास
महीना के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- देखिए : 'मँना'
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
