manushya meaning in hindi
मनुष्य के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
जरायुज जाति का एक स्तनपायी प्राणी जो अपने मस्तिष्क या बुद्धि बल की अधिकता के कारण सब प्राणियों में श्रेष्ठ है, आदमी, इनसान, मानव
विशेष
. मनुष्य महाभूत कहा गया है। प्राचीन ग्रंथों में सृष्टि के आदि में प्रायः सब जीव-जंतुओं की उत्पत्ति एक साथ बताई गई है, पर आधुनिक प्राणिविज्ञान के अनुसार मूल अणुजीवों से क्रमशः उन्नति प्राप्त करते हुए एक के पीछे दूसरे उन्नत जीव होते गए हैं। जैसे-बिना रीढ़ वाले जीवों से रीढ़ वाले अंडज जीव हुए। फिर उन्हीं से जरायुज हुए। जरायुजों में भव के पीछे किंपुरुष वर्ग के बंदर या बनमानुस हुए। वनमानुसों से होते होते अंत में मनुष्य हुए। वैज्ञानिकों ने मनुष्य को पाँच प्रधान जातियों में बाँटा है (1) काकेशी, जिसके अंतर्गत आर्य और असुर (स्वामी) हैं। (2) मंगोल, चीन जापान आदि के पीले लोग। (3) हाशी। (4) अमेरिकन। और (5) मलाया। -
मनुष्य जाति या समूह में से कोई एक
उदाहरण
. हर मनुष्य की पसंद अलग-अलग होती है।
मनुष्य के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएमनुष्य के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमनुष्य के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएमनुष्य के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a man, human being
मनुष्य के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- इनसान, आदमी
मनुष्य के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- देखिए : 'मनुख (1-2)'
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा