ओड़ना

ओड़ना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - ओड़ना

ओड़ना के मगही अर्थ

  • आघात या वार रोकने के लिए काम में लाया जाने वाला ढाँचा, ढाल

ओड़ना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • रोकना, वारण करना, आड़ करना

    उदाहरण
    . होहिं कुठायँ सुबंधु सहाये। ओड़िअहिं हाथ असनिहु के धाये।

  • ऊपर लेना, सहना

    उदाहरण
    . दूसरी ब्रह्म की शक्ति अमोघ चलावत ही हाइ हाइ भइ है । राख्यो भले सरनागत लक्ष्मन फूलि कै फूल सी ओड़ लई है।

  • (कुछ लेने के लिए) फैलाना, पसारना, रोपना

    उदाहरण
    . संपदा के कीजै कहौ कौनै नहिं ओडयो हाथ। . लेहु मातु, सहिदानि मुद्रिका दई प्रीति करि नाथ। सावधान ह्वै सोक निवारहु ओड़हु दच्छिन हाथ। . अंचल ओड़ि मनवहिं विधि सों सबै जनकपुर नारी। विघ्न निवारि विवाह करावहु जो कुछ पुन्य हमारी।

ओड़ना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • मथना, ऐठना

ओड़ना के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आद्यात या प्रहार रोकने या सहने के लिए बीच में कोई आड़ या ओट खड़ी करना या कोई चीज़ आगे बढ़ाना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा