padaarth meaning in hindi
पदार्थ के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वाक्यों आदि में आने वाले पद (या शब्द) का अर्थ
 - 
                                                                        वह जिसका कुछ नाम हो और जिसका ज्ञान प्राप्त किया जा सके, भले ही वह अमूर्त हो, ज्ञान या बोध का विषय
                                                                                
विशेष
. इसी व्याख्या के आधार पर न्यायसूत्र में प्रमाण, प्रमेय, संशय, सिद्धांत आदि की गणना सोलह पदार्थों में की गई है। - 
                                                                        (भारतीय दर्शन) उन विषयों में कोई विषय जिनका किसी दर्शन में प्रातिपादन हो और जिनके संबंध में यह माना जाता हो कि उनके द्वारा मोक्ष की प्राप्ति होती है, विभिन्न संप्रदायों में अलग-अलग संख्या में वर्णित वे विषय जिनका सम्यक् ज्ञान मोक्ष प्राप्ति के लिए आवश्यक माना गया है
                                                                                
विशेष
. वैशेषिक दर्शन में द्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, विशेष और समवाय नाम के छः पदार्थ माने हैं। न्याय-सूत्र में प्रमाण, प्रमेय, संशय, प्रयोजन, दृष्टांत, सिद्धांत, अवयव, निर्णय, वाद, जल्प, वितंडा, हेत्वाभास, छल, जाति और निग्रह-स्थान से सोलह पदार्थ माने गए हैं। सांख्य दर्शन में पुरुष, प्रकृति, महत् आदि और इनके विकारों के आधार पर 25 पदार्थ माने गए हैं। जैन दर्शनों में भी पदार्थ माने तो गए हैं, पर उनकी संख्या आदि में बहुत मतभेद है। प्राचीन दार्शनिकों ने मोक्ष-प्राप्ति के लिए पदार्थों का ज्ञान आवश्यक माना था; इसलिए पौराणिकों ने अपने दृष्टिकोण से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ये चार पदार्थ माने थे। इसी परंपरा के अनुसार वैद्यक में रस, गुण, वीर्य, विषाक और शक्ति ये पाँच पदार्थ माने गए हैं। - पुराणानुसार धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष
 - वह वस्तु जिसका ज्ञान या बोध किसी विशिष्ट पद (या शब्द) से होता है, अभिधेय वस्तु, जैसे कि ‘चावल’ शब्द से चावल नामक पदार्थ का बोध होता है
 - वैद्यक में भावप्रकाश के अनुसार रस, गुण, वीर्य, विपाक और शक्ति
 - जिसका कोई दृश्य अथवा कोई बाह्य आकार या रूप हो अथवा जो पिंड, शरीर आदि के रूप में मूर्त हो, चीज़, वस्तु
 - भार और विस्तार से युक्त वस्तु जिसका ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त किया जाता है, (मैटर)
 
पदार्थ के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएपदार्थ के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएपदार्थ के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएपदार्थ के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- meaning of a term
 - matter, substance
 - an object
 - article
 
पदार्थ के अवधी अर्थ
पदारथ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        अच्छी वस्तु
                                                                                
उदाहरण
. सकल पदारथ है जगमाहीं 
पदार्थ के कुमाउँनी अर्थ
पदारथ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वस्तुएँ
 - अभिधेय वस्तु
 - विद्या
 - भोग्य वस्तुएँ
 - पदार्थ
 
पदार्थ के गढ़वाली अर्थ
पदारथ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पदार्थ, वस्तु, चीज़
 
Noun, Masculine
- an object,a substance
 
पदार्थ के बुंदेली अर्थ
पदारथ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रेष्ठ वस्तु
 - उत्तम खाद्य सामग्री
 
पदार्थ के मगही अर्थ
पदारथ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वस्तु
 - क़ीमती वस्तु
 - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ये चार पुरुषार्थ
 
पदार्थ के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वस्तु
 - शब्दार्थ
 - तत्व, भौतिक उपादान
 - सामग्री
 - विषय
 
Noun, Masculine
- material, thing
 - word-meaning
 - matter
 - material
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा