pampaa meaning in bagheli
पम्पा के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हैंडपंप, पंप, नल, पय
- किन्तु, पर, परंतु
- कमी, ख़ामी
- कलंक, खोट
पम्पा के हिंदी अर्थ
पंपा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
दक्षिण भारत की एक प्राचीन नदी और उसी से लगा हुआ एक ताल और नगर जिनका उल्लेख रायायण और महाभारत में है
विशेष
. रामायण में लिखा है कि पंपा नदी से लगा हुआ ऋष्यमूक पर्वत है। ये दोनों कहाँ हैं इसका ठीक-ठीक निश्चय नहीं हुआ है। विल्सन साहब ने लिखा है कि पंपा नदी ऋष्यमूक पर्वत से निकलकर तुंगभद्रा नदी में मिल गई है। रामायण से इतना पता तो और लगता है कि मलय और ऋष्यमूक दोनों पर्वत पास ही पास थे। हनुमान ने ऋष्यमूक से मलयगिरि पर जाकर राम से मिलने का वृत्तांत सुग्रीव से कहा था। आजकल त्रावंकोर (तिरुवांकुर)राज्य में एक नदी का नाम 'पंबे' है। यह पश्चिम घाट से निकलती है जिसे वहाँवाले 'अनमलय' कहते हैं। अस्तु यही नदी पंपा नदी जान पड़ती है और ऋष्यमूक पर्वत भी वहीं हो सकता है जिससे यह नदी निकली है।
पंपा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएपम्पा के ब्रज अर्थ
पंपा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दक्षिण भारत का एक नगर
- दक्षिण भारत की एक नदी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा